OnePlus 11 का स्पेशल एडिशन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए होगा खास

इससे पहले कंपनी ने देश में OnePlus 11 Marble Odyssey कलर वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus की बिक्री तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by Pranav Hegde, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जून 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 का स्पेशल वेरिएंट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन को जून में भारत और चीन में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें वीगन लेदर या ग्लास का बना रेड कलर का रियर पैनल मिल सकता है

इसके स्पेसिफिकेशंस OnePlus 11 के समान ही होंगे

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus जल्द ही भारत में OnePlus 11 5G Genshin Impact Limited Edition लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 का स्पेशल वेरिएंट हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने  OnePlus Ace 2 और OnePlus Ace Pro के जेनशिन इम्पैक्ट लिमिटेड एडिशन को चीन में लॉन्च किया था। इस स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन का रियर पैनल रेड कलर का है। इसमें गेम की थीम की नकल करने के लिए कुछ सॉफ्टवेयर ट्रिक्स भी दी गई हैं। 

हालांकि, कंपनी ने OnePlus 11 के स्पेशल एडिशन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टिप्सटर Max Jambor का दावा है कि इस स्मार्टफोन को जून में भारत और चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने देश में OnePlus 11 Marble Odyssey कलर वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। अगर OnePlus 11 5G जेनशिन इम्पैक्ट लिमिटेड एडिशन चीन में लॉन्च किए गए जेनशिन इम्पैक्ट लिमिटेड एडिशन के समान होता है तो इसमें वीगन लेदर या ग्लास का बना रेड कलर का रियर पैनल हो सकता है। यह लोकप्रिय एक्शन गेम्स से प्रेरित थीम्स, वॉलपेपर्स और साउंड इफेक्ट्स के साथ आ सकता है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस OnePlus 11 के समान ही होंगे। 

OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1,440 x 3,216 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 Hz, टच सैंपलिंग रेट 1,000 Hz और पिक्सल डेंसिटी 525ppi है। इस स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलता है। इसमें 16 GB का RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है। 
Advertisement

OnePlus 11 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे फुल चार्ज होने में 25 मिनट लगते हैं। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में UFS 4.0 स्टोरेज, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ए-जीपीएस और एनएफसी दिया गया है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.1 mm, चौड़ाई 74.1 mm और मोटाई 8.53 mm और भार लगभग 205 ग्राम का है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.