OnePlus 11 5G पर Rs 7000 की छूट, फ्री मिल रहे ईयरबड्स, Amazon Sale 2023 में मौका!

OnePlus 11 5G on Amazon sale 2023 : यह सेल प्राइम मेंबर्स के लिए कल रात शुरू हो गई थी। आज आधी रात के बाद सभी लोग एमेजॉन सेल 2023 को एक्‍सेस कर पाएंगे।

OnePlus 11 5G पर Rs 7000 की छूट, फ्री मिल रहे ईयरबड्स, Amazon Sale 2023 में मौका!

आज आधी रात के बाद सभी लोग एमेजॉन सेल 2023 को एक्‍सेस कर पाएंगे।

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G पर एमेजान सेल 2023 में ऑफर
  • मिल रही है 7 हजार रुपये तक छूट
  • 50 हजार रुपये से कम हो जाती है फोन की कीमत
विज्ञापन
OnePlus 11 5G को Amazon Great Indian Festival Sale 2023 में अबतक की सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका है। यह सेल प्राइम मेंबर्स के लिए कल रात शुरू हो गई थी। आज आधी रात के बाद सभी लोग एमेजॉन सेल 2023 को एक्‍सेस कर पाएंगे। इस सेल में तमाम प्रोडक्‍ट्स पर डील्‍स और डिस्‍काउंट पेश किया जा रहा है, लेकिन कुछ प्रोडक्‍ट्स ऐसे हैं, जो पहली बार कम प्राइस में खरीदे जा सकते हैं। OnePlus 11 5G भी ऐसी ही एक डिवाइस है।   

OnePlus 11 5G कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्‍ट है, जिसे इस साल फरवरी में लाया गया था। यह सब 60 हजार रुपये की कैटिगरी में आता है और एमेजॉन सेल 2023 के दौरान 7 हजार रुपये की छूट के साथ लिया जा सकता है। जो लोग इस डील को हासिल करते हैं, उन्‍हें एक और ‘तोहफा' मिलने वाला है। वनप्‍लस की ओर से इस डील पर TWS फ्री दिए जा रहे हैं।   
 

OnePlus 11 5G: Amazon Great Indian Festival Deal

OnePlus 11 5G को इस साल की शुरुआत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसका 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 61,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान OnePlus 11 5G की खरीद पर एमेजॉन की ओर से 4,000 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। उसके बाद 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट है, जिससे बेस वेरिएंट की कीमत 50,000 रुपये से कम हो गई है। इसके अलावा 4,999 रुपये कीमत वाला OnePlus Buds Z2 खुद ही इस डील पर आपके कार्ट में ऐड हो जाता है और बिलकुल फ्री है। 

OnePlus 11 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें तीसरी जेनरेशन का का हैसलब्लैड कैमरा है। फोन में डॉल्बी विजन एचडीआर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट की खूबियां भी हैं और यह 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX581 सेंसर है। साथ ही  48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »