• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 10 Pro के कॉन्सेप्ट वीडियो रेंडर्स ऑनलाइन लीक, 4 कलर ऑप्शन की दिखी झलक!

OnePlus 10 Pro के कॉन्सेप्ट वीडियो रेंडर्स ऑनलाइन लीक, 4 कलर ऑप्शन की दिखी झलक!

हाई-एंड वनप्लस 10 प्रो को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम मिल सकती है। साथ ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

OnePlus 10 Pro के कॉन्सेप्ट वीडियो रेंडर्स ऑनलाइन लीक, 4 कलर ऑप्शन की दिखी झलक!
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro के रेंडर्स में दिखे चार कलर ऑप्शन
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है वनप्लस 10 प्रो
  • वनप्लस 10 प्रो फोन जनवरी में होगा लॉन्च
विज्ञापन
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के कॉन्सेप्ट रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिसमें आगामी स्मार्टफोन की झलक देखने को मिली है जो कि जनवरी महीने में लॉन्च होगा। कंपनी के फ्लैगफिस फोन के लॉन्च से पहले फोन का डिज़ाइन लीक हो चुका है, जिसमें बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला था। नए वनप्लस 10 प्रो के रेंडर्स में स्मार्टफोन का डिज़ाइन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लीक हुआ है, जिसमें चार कलर ऑप्शन देखे जा सकते हैं। हालांकि, OnePlus ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि यह फोन किन कलर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा और जनवरी में फोन कब लॉन्च होगा।



OnePlus 10 Pro फोन के नए रेंडर्स को कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट Waqar Khan द्वारा यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इन रेंडर्स में आगामी स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और राउंड किनारों के साथ देखा जा सकता है। वनप्लस 10 प्रो को लेकर जानकारी मिली है कि फोन में 6.7 इंच (2,048 x 1,080 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इन रेंडर्स में फोन अलग-अलग कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जो है ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और सिल्वर।

रेंडर्स के अनुसार, पावर बटन और कंपनी का लोकप्रिय अलर्ट स्लाइडर फोन के दाएं किनारे पर स्थित होगा, जबकि वॉल्यूम बटन और बाएं किनारे पर जगह दी जाएगी। पुराने OnePlus मॉडल्स की तरह इस फोन में कोई हेडफोन जैक मौजूद नहीं है, लेकिन यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा जो कि रेंडर्स में बॉटम पर देखा जा सकता है। बता दें, फोन के डिज़ाइन और केस रेंडर्स भी इससे पहले नवंबर महीने में लीक हो चुके हैं।

पुरानी लीक्स और रेंडर्स से संकेत मिले थे कि वनप्लस 10 प्रो फोन में बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जो कि फोन के बाएं किनारे से जुड़ा होगा। वनप्लस 10 प्रो के रेंडर्स में Hasselblad logo भी देखा जा सकता है। पुरानी रिपोर्ट्स के जरिए संकेत मिले थे कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

हाई-एंड वनप्लस 10 प्रो को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम मिल सकती है। साथ ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, फोन एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS पर काम करेगा। इस फोन को लेकर पुष्टि की जा चुकी है कि यह जनवरी में लॉन्च होगा, लेकिन सटिक तारीख की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुई है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  7. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  10. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »