Samsung Galaxy M31s को भारत में One UI 2.5 अपडेट मिलने की खबर, जुड़े ये फीचर्स

Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन को Galaxy M31 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा और 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 नवंबर 2020 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31s अपडेट का बिल्ड नंबर M317FXXU2BTK1 है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस अपडेट का साइज़ 748एमबी है
  • नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच से लैस है ये अपडेट

Samsung Galaxy M31s को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन को भारत में One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, यह दावा सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच से लैस है। Samsung ने इस अपडेट के साथ प्राइवेसी-फोकस Alt Z Life फीचर भी प्रदान किया है, जो कि पहले पासवर्ड-प्रोटेक्टिड Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन को Galaxy M31 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा और 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है।

TizenHelp रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy M31s के इस One UI 2.5 अपडेट का साइज़ 748एमबी है। Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट का चेंजलॉग मौजूद है, लेकिन इसमें वन यूआई वर्ज़न के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, इस अपडेट का सॉफ्टवेयर बिल्ड नंबर M317FXXU2BTK1 है और यह नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। इसके अलावा इसमें Bitmoji स्टीकर्स सपोर्ट के साथ ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फंक्शन में भी सुधार किया गया है। सैमसंग ने इस अपडेट के साथ अपने कीबोर्ड को भी अपडेट किया है, जिसमें लैंडस्केप मोड का इस्तेमाल करते हुए कीबोर्ड को दो भागों में स्प्लिट कर सकते हैं। कीबोर्ड के सर्च फंक्शन को भी अपडेट किया गया है, ताकि यूज़र्स आसानी से कीबोर्ड इनपुट लैंगवेज को खोज सकें।

नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की कैमरा क्वालिटी में भी सुधार लाया गया है। इसके अलावा इसमें प्रो वीडियो, एआर एमोजी, एआर डूडल, सीन ऑप्टिमाइज़र और स्मार्टस्कैन जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है।
Advertisement

सैमसंग ने अपने Messages app को भी अपडेट किया है। इसमें अब ऐसे फीचर को भी जोड़ा गया है जिसकी मदद से यूज़र्स इमरजेंसी में प्री-कॉन्फ़िगर किए SOS कॉन्टेक्ट को कॉल कर सकते हैं। साथ ही यूज़र्स 24 घंटे के लिए हर 30 मिनट में SOS लोकेशन-शेयरिंग मैसेज भी भेज सकते हैं।
Advertisement

अगला नया बदलाव जो यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट गैलेक्सी एम31एस में लेकर आया है, वो है Alt Z Life फीचर। यह एक सिक्योर फोल्डर लेकर आता है और यूज़र्स को कैमरा, गैलेरी और व्हाट्सऐप जैसे ऐप्स के प्राइवेट और पब्लिक मोड में तुरंत स्विच करने की सुविधा देता है, वो भी केवल साइड की पर डबल प्रेस करके। इस अपडटे में सेंसिटिव कॉन्टेंट को सुरक्षित रखने के लिए AI बेस्ड कॉन्टेंट सजेशन भी शामिल किया गया है।

सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी एम31एस के ऑपरेटिंग सिस्टम वर्ज़न में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है, जो कि अभी भी एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इस अपडेट के साथ आप कुछ इंटरफेस-लेवल बदलावों की उम्मीद कर सकते हैं, जो कि पहले केवल फ्लैगशिप फोन जिसमें Galaxy S20 सीरीज़ शामिल है आदि में प्रदान किए जाते थे।
Advertisement

अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है और सभी सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन तक इसे पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि, आप इसकी उपलब्धता मैनुअली सेटिंग्स में जाकर देख सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, पिछले हफ्ते Samsung ने One UI 2.5 अपडेट Galaxy M31 के लिए ज़ारी किया था। कंपनी ने कुछ दिन पहले Galaxy M21 के लिए One UI 2.5 Core अपडेट भी रोलआउट किया था।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Dated processor
  • Weak low-light camera performance
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M31s, Samsung, One UI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.