Samsung Galaxy M21 को नया अपडेट मिलने की खबर, जुड़े ये फीचर्स

चेंजलॉग में दिखा है कि यह अपडेट नया सैमसंग कीबोर्ड वर्ज़न लेकर आया है, जिसमें लैंडस्केप मोड में स्प्लिट कीबोर्ड पेश किया गया है। इसके अलावा कीबोर्ड में इनपुट भाषाओं को ढूंढने के लिए सर्च फंक्शन में भी सुधार किया गया है।

Samsung Galaxy M21 को नया अपडेट मिलने की खबर, जुड़े ये फीचर्स

सितंबर महीने में कथित रूप से Samsung ने वन यूआई 2.1 अपडेट Galaxy M31 और Galaxy M21 स्मार्टफोन के लिए ज़ारी किया था।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21 अपडेट इम्प्रूव्ड सैमसंग कीबोर्ड लेकर आया है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 के लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 650MB है
  • इस अपडेट का बिल्ड नंबर M215FXXU2ATJ5 है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नया अपडेट कथित रूप से One UI 2.5 Core लेकर आया है, जो कि दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी की लेटेस्ट कस्टम स्कीन है। इस डेवलपमेंट के साथ गैलेक्सी एम21 गैलेक्सी M सीरीज़ का पहला ऐसा स्मार्टफोन बना है, जिसे नया वन यूआई कोर वर्ज़न प्राप्त हुआ है। गैलेक्सी एम21 के इस अपडेट में सैमसंग कीबोर्ड का नया वर्ज़न भी शामिल है। सैमसंग इस सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया।

Samsung Mobile साइट पर पोस्ट किए आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, Samsung Galaxy M21 का यह अपडेट M215FXXU2ATJ5 बिल्ड नंबर के साथ आया है। चेंजलॉग में दिखा है कि यह अपडेट नया सैमसंग कीबोर्ड वर्ज़न लेकर आया है, जिसमें लैंडस्केप मोड में स्प्लिट कीबोर्ड पेश किया गया है। इसके अलावा कीबोर्ड में इनपुट भाषाओं को ढूंढने के लिए सर्च फंक्शन में भी सुधार किया गया है।  

सैमसंग ने अपडेटिड मैसेज ऐप भी पेश किया है, जो कि यूज़र्स को 24 घंटे हर 30 मिनट में SOS लोकेशन-शेयरिंग मैसेज भेजने देा है। इसके अलावा फोन के कैमरा फंक्शन और क्वालिटी व स्टेब्लिटी अपडेट में भी सुधार किया गया है। इस चेंजलॉग में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह अपडेट अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है।

हालांकि, ऑफिशियल चेंजलॉग में वन यूआई वर्ज़न का उल्लेख नहीं किया गया है। XDA Developers की रिपोर्ट बताती है कि यह अपडेट गैलेक्सी एम21 के लिए One UI 2.5 वर्ज़न लेकर आया है। वेबसाइट पर पोस्ट किए कुछ स्क्रीनशॉट्स में भी दिखता है कि कंपनी ने रेगुलर वनयूआई 2.5 की जगह One UI 2.5 Core लेकर आई है। एक यूज़र ने ट्विटर पर भी जानकारी दी कि One UI 2.5 Core रोलआउट कर दिया गया है।

आपको बता दें, पिछले महीने रेगुलर वन यूआई 2.5 अपडेट को कुछ सैमसंग स्मार्टफोन में रोलआउट किया गया था, जिसमें Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ और Galaxy A51 आदि शामिल थे। कंपनी शुरुआती रूप से वन यूआई 2.5 अपडेट गैलेक्सी एस20 मॉडल्स में लेकर आई थी, जिसमें प्रो वीडियो मोड आदि शामिल थे।

बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 के इस अपडेट का साइज़ 650MB है और इसे भारतीय यूज़र्स के लिए ज़ारी कर दिया गया है।

सितंबर महीने में कथित रूप से सैमसंग ने वन यूआई 2.1 अपडेट Galaxy M31 और Galaxy M21 स्मार्टफोन के लिए ज़ारी किया था। इस अपडेट में फोटोग्राफी अनुभव को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए सिंगल टेक, नाइट लैंडस्कैप और माई फिल्टर जैसे फीचर्स जोड़े गए थे।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M21, Samsung, One UI
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »