Samsung Galaxy M31s फिर से सेल के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M31s के 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है। ग्राहक इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में खरीद पाएंगे।

Samsung Galaxy M31s फिर से सेल के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M31s की भारत में कीमत 19,499 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31s में शामिल है होल-पंच डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा
  • ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम से लैस आता है फोन
  • Amazon India, Samsung की वेबसाइट और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर बेचा जाएगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31s आज यानी 27 अगस्त से Amazon और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर उपलब्ध हो गया है। फोन जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी पहली सेल अमेज़न प्राइम डे 2020 सेल के दौरान इसी महीने की शुरुआत में हुई थी। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस ने अपनी पिछली बिक्री के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और अमेज़न ने यह भी घोषणा की थी कि Galaxy M31s अमेज़न प्राइम डे 2020 सेल के दौरान सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले प्रोडक्ट में से एक था। सेल के बाद से फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था, लेकिन आज से यह एक बार फिर उपलब्ध हो गया है।
 

Samsung Galaxy M31s price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस के 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है। ग्राहक इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू रंग में मिलता है। Samsung Galaxy M31s अमेज़न और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा इसे पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए भी खरीदा जा सकता है।

 

Samsung Galaxy M31s specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम31एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। बता दें कि इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल Samsung Galaxy M31 और Samsung Galaxy M30s में भी हुआ है। फोटो और वीडियो के लिए हैंडसेट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां Sony IMX682 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो के लिए Samsung Galaxy M31s में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे होल-पंच डिस्प्ले में जगह मिली है। कैमरा सेंसर  4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें स्लो मो वीडियो, एआर डूडल और एआर इमोजी फीचर दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है। यह 25 वॉट बंडल्ड चार्जर के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • कमियां
  • Dated processor
  • Weak low-light camera performance
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 36 घंटे चलने वाले Sennheiser क्लिप-ऑन ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स
  2. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  3. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  6. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  7. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  9. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »