Nubia Z17 mini का दमदार वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नूबिया ने अपने नूबिया ज़ेड17 मिनी हैंडसेट का लिमिटेड एडिशन वेरिएंट भारत में उतारा है। इस वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है। Nubia Z17 mini का यह लिमिटेड एडिशन वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 सितंबर 2017 18:16 IST
ख़ास बातें
  • लिमिटेड एडिशन वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है
  • एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर 15 सितंबर से बिकेगा
  • 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले ही हो चुका है लॉन्च
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नूबिया ने अपने नूबिया ज़ेड17 मिनी हैंडसेट का लिमिटेड एडिशन वेरिएंट भारत में उतारा है। इस वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है। Nubia Z17 mini का यह लिमिटेड एडिशन वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। यह ऑरोरा ब्लू रंग में मिलेगा। यह लिमिटेड एडिशन हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर शुक्रवार 15 सितंबर से बिकेगा।

याद रहे कि नूबिया ज़ेड17 मिनी के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में जून में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

नूबिया ज़ेड17 मिनी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। ये अपर्चर एफ/2.2, ओआईएस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं। इसके अलावा नूबिया ज़ेड17 मिनी में अपर्चर एफ/2.0, 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए 2950 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek, attractive design
  • Sharp and vivid display
  • Good app performance
  • NFC
  • Bad
  • Average battery life
  • UI has a learning curve
  • Unimpressive cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2950 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia, Nubia Z17 mini, Mobiles, Android, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.