नूबिया एम2, एम2 लाइट और एन2 स्मार्टफोन लॉन्च, इनमें हैं 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 22 मार्च 2017 16:02 IST
ख़ास बातें
  • तीनों ही स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है
  • तीनों ही नए नूबिया स्मार्टफोन में 5.5 इंच के डिस्प्ले हैं
  • ये नूबिया यूआई 4.0 पर चलते हैं जो एंड्रॉयड के अलग वर्ज़न पर आधारित हैं
ज़ेडटीई ने मंगलवार को अपने नूबिया ब्रांड के तीन नए स्मार्टफोन घरेलू मार्कट चीन में लॉन्च किए। कंपनी द्वारा नूबिया एम2, नूबिया एम2 लाइट और नूबिया एन2 को पेश किया गया है। तीनों ही स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। नूबिया एम 2 और नूबिया एम2 लाइट की कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) से शुरू होती है और इन्हे ज़ल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) वाले नूबिया एन2 को 8 अप्रैल से उपलब्ध कराया जाएगा।

तीनों ही नए नूबिया स्मार्टफोन में 5.5 इंच के डिस्प्ले हैं। लेकिन इनके रिज़ॉल्यूशन अलग-अलग हैं। तीनों में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट दिए गए हैं। सभी हैंडसेट नूबिया यूआई 4.0 पर चलते हैं लेकिन ये सभी एंड्रॉयड के अलग-अलग वर्ज़न पर आधारित हैं। आइए सबसे पहले ज़िक्र नूबिया एम2 का करते हैं तो कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है।
Advertisement

नूबिया एम2 में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया यूआई दिया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम मौज़ूद है। कैमरे की बात करें तो नूबिया एम2 डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं इनमें से एक सेंसर कलर कैपचर करेगा और दूसरा सेंसर मोनोक्रोम इंफॉर्मेशन के लिए है। दोनों ही सेंसर सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

नूबिया एम2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 या 128 जीबी की है। आप चाहें तो 200 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1, यूएसबी टाइप-सी और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौज़ूद हैं। हैंडसेट की बैटरी 3630 एमएएच की है और यह नियोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement
 

नूबिया एम2 लाइट कई मायनों में नूबिया एम2 जैसा है, लेकिन अंतर बहुत बड़ा है। इसमें एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों के पास 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज में से एक को चुनने का विकल्प रहेगा। 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और यह डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। बैटरी 3000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 155.73x76.7x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलता है।
Advertisement
 

आखिर में बात नूबिया एन2 की। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर चिपसेट इस्तेमाल किया गया है और साथ 4 जीबी रैम मौज़ूद है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.2 अपर्चर, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आपको स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर मिलेंगे। हैंडसेट की बैटरी 5000 एमएएच की है। इसके बारे में 60 घंटे का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Good battery life
  • Bad
  • Outdated version of Android
  • Mediocre low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.