Nubia M2 में है डुअल रियर कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई ब्रांड की नूबिया ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन नूबिया एम2 लॉन्च कर दिया। नूबिया एम2 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए अमेज़न प्राइम डेज़ के दौरान 10 जुलाई से उपलब्ध होगा। अमेज़न पर 10 जुलाई और 11 जुलाई को अमेज़न प्राइम डेज़ का आयोजन किया जा रहा है।

Nubia M2 में है डुअल रियर कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • नूबिया ए2 अमेज़न प्राइम डे सेल में 10 जुलाई से मिलेगा
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपये है
  • इस फोन में डुअल कैमरा और 64 जीबी स्टोरेज है
विज्ञापन
ज़ेडटीई ब्रांड की नूबिया ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन नूबिया एम2 लॉन्च कर दिया। नूबिया एम2 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए अमेज़न प्राइम डेज़ के दौरान 10 जुलाई से उपलब्ध होगा। अमेज़न पर 10 जुलाई और 11 जुलाई को अमेज़न प्राइम डेज़ का आयोजन किया जा रहा है। नूबिया एम2 की कीमत 22,999 रुपये है। कंपनी ने इसी हफ्ते भारत में अपना नूबिया एन2 स्मार्टफोन लॉन्च किया।

नूबिया एम2 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल कैमरा। कंपनी इससे पहले डुअल कैमरे वाला ज़ेड17 मिनी भी लॉन्च कर चुकी है। फोन शैंपेन गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को मार्च में सबसे पहले नूबिया एम2 लाइट और नूबिया एन2 के साथ पेश किया गया था।

नूबिया एम2 में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया यूआई 4.0 दिया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम मौज़ूद है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। नूबिया एम2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 या 128 जीबी की है। आप चाहें तो 200 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि कपनी ने भारत में 128 जीबी वेरिएंट लॉन्च नहीं किया है।

कैमरे की बात करें तो नूबिया एम2 डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं इनमें से एक सेंसर कलर कैपचर करेगा और दूसरा सेंसर मोनोक्रोम इंफॉर्मेशन के लिए है। दोनों ही सेंसर सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.1, यूएसबी टाइप-सी, ग्लोनास और जीपीएस, कनेक्टिविटी फ़ीचर मौज़ूद हैं। हैंडसेट की बैटरी 3630 एमएएच की है और यह नियोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 154.5 x 75.9 x 7.0 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। इसके अलवा कंपास, जी-सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरो सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और हॉल सेंसर भी हैं।

कंपनी ने गैज़ेट्स 360 को बातचीत में बताया कि प्राइम डेज़ सेल के बाद नूबिया एम2 की उपलब्धता के बारे में अभी अमेज़न से बात चल रही है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good display
  • Good battery life
  • कमियां
  • Outdated version of Android
  • Mediocre low-light camera performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »