Nubia ने 6,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च किया Z60 Ultra

इसमें 6.8 इंच BOE Q9+ OLED डिस्प्ले 2,480 x 1,116 पिक्सल के 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 15:19 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की6,000 mAh बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसे चीन में लॉन्च किया गया है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है

इस स्मार्टफोन का मुकाबला OnePlus 12, Realme GT 5 Pro और iQOO 12 Pro से होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Nubia ने Z60 Ultra को लॉन्च किया है। इसकी विशेषता फुल स्क्रीन व्युइंग एक्सपीरिएंस वाला डिस्प्ले है। चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ZTE की सब्सिडियरी Nubia के इस स्मार्टफोन का मुकाबला OnePlus 12, Realme GT 5 Pro और iQOO 12 Pro से होगा। 

यह Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ के बाद Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट वाला ZTE का तीसरा स्मार्टफोन है। इसमें कैमरा के लिए कटआउट नहीं है क्योंकि इसमें डिस्प्ले के नीचे कैमरा दिया गया है। ZTE की नई अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ इसका फ्रंट कैमरा बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को ब्लू, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। Nubia Z60 Ultra का 6.8 इंच BOE Q9+ OLED डिस्प्ले 2,480 x 1,116 पिक्सल के 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में हुड के नीचे Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट 16 GB के LPDDR5x RAM और 1 TB की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें वायरलेस चार्जिंग के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 18 mm फोकल लेंथ के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 35 mm फोकल लेंथ के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल का OmniVision पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम और 85 mm फोकल लेंथ के साथ है। इन तीनों कैमरा के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट है। 

डुअल सिम वाले Nubia Z60 Ultra में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 4,299 युआन (लगभग 51,096 रुपये),  16 GB + 512 GB का 4,699 युआन (लगभग 56,000 रुपये),  16 GB + 1 TB का 5,299 युआन (लगभग 63,000 रुपये) और 24 GB + 1TB का 5,999 युआन (लगभग 71,400 रुपये) का है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। पिछले कुछ महीनों में चीन में लोकल स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री बढ़ी है। इसका असर दक्षिण कोरिया की Samsung जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों पर पड़ सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.