5200 रुपये सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Nothing स्मार्टफोन, जल्द करें

Nothing ने इसी साल की शुरुआत में Nothing Phone (3a) Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो कि अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 07:37 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) Pro में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone (3a) Pro में Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone (3a) Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Nothing Phone 3a Pro में AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने इसी साल की शुरुआत में Nothing Phone (3a) Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो कि अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप नया Nothing स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो सकती है। आइए Nothing Phone (3a) Pro पर मिलने वाले डिस्काउंट और कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone (3a) Pro Price & Offers

Nothing Phone (3a) Pro का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 26,810 रुपये में लिस्ट है, जबकि इसी साल मार्च में 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यहां पर बैंक ऑफर मिल रहा है, जिसमें Federal Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,799 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 25,400 रुपये तक कीमत में कमी हो सकती है। हालांकि, ऑफर का लाभ एक्सचेंज में देने वाले फोन की वर्तमान स्थिति पर निर्भर करता है।

Nothing Phone (3a) Pro Specifications

Nothing Phone (3a) Pro में भी समान 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Phone (3a) Pro में भी एड्रेनो 720 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम करता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (3a) Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 114° अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x ऑप्टिकल और 60x डिजिटल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में Phone (3a) Pro की लंबाई 163.52, चौड़ाई 77.50, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 211 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में इस फोन में5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Improved camera performance
  • Clean, bloat-free UI experience
  • Decent battery life
  • Bad
  • Charging speed could be better
  • The IP rating could be better
  • Wide-angle could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.