Realme ने हाल ही में Realme P4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Nothing Phone 3a और Poco X7 Pro 5G से हो रही है।
Photo Credit: Realme/Nothing/Poco
Realme P4 Pro 5G, Nothing Phone 3a और Poco X7 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर काम करते हैं।
Realme ने हाल ही में Realme P4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Nothing Phone 3a और Poco X7 Pro 5G से हो रही है। Realme P4 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर है। वहीं Nothing Phone 3a में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। और Poco X7 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर है। आइए Realme P4 Pro 5G, Nothing Phone 3a और Poco X7 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
Realme P4 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। Nothing Phone 3a के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।Poco X7 Pro 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।
Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Realme P4 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। Nothing Phone 3a में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। Poco X7 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है।
Realme P4 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। Nothing Phone 3a एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम करता है। Poco X7 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है।
Realme P4 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Nothing Phone 3a के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Poco X7 Pro 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Realme P4 Pro 5G में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Nothing Phone 3a में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। Poco X7 Pro 5G में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी ओटीजी,जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Realme P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Poco X7 Pro 5G में 6,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी