• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart Sale 2025: 25 हजार रुपये वाले OnePlus, Samsung और Realme स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट, देखें डील्स

Flipkart Sale 2025: 25 हजार रुपये वाले OnePlus, Samsung और Realme स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट, देखें डील्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गई है।

Flipkart Sale 2025: 25 हजार रुपये वाले OnePlus, Samsung और Realme स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट, देखें डील्स

Photo Credit: Realme

Realme P4 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE5 5G का 8GB/128GB वेरिएंट 24,690 रुपये में लिस्ट है।
  • Samsung Galaxy M56 5G का 8GB/128GB वेरिएंट 23,365 रुपये में लिस्ट है।
  • Realme P4 Pro 5G का 8GB/128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गई है। त्योहारी सीजन के मौके पर आई यह सेल स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, लैपटॉप, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और होम एप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है। इस सेल में आईफोन पर खास ऑफर दिया जा रहा है। आज 25 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिन्हें सेल में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए 25 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Motorola Edge 60 Pro Price & Offers

Motorola Edge 60 Pro का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में IDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 22,450 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Nothing Phone (3a) Price & Offers

Nothing Phone (3a) का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 23,999 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (1,500 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 22,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 18,350 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।

Realme P4 Pro 5G Price & Offers

Realme P4 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 17,600 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।

OnePlus Nord CE5 5G Price & Offers

OnePlus Nord CE5 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 24,690 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (1,500 रुपये तक) डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,190 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 19,000 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।

Samsung Galaxy M56 5G Price & Offers

Samsung Galaxy M56 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 23,365 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10% डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,865 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 17,650 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »