Nothing Phone 3a Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी

पिछले महीने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किए गए Nothing Phone 3a Lite में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 7300 Pro का इस्तेमाल किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 21:19 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने यह स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में पेश हुआ था
  • Nothing Phone 3a Lite को 27 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में व्हाइट और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं

इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है

स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली Nothing का नया स्मार्टफोन देश में इस महीने लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 4 nm MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Nothing ने बताया है कि Nothing Phone 3a Lite को 27 नवंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में व्हाइट और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। 

Advertisement

Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,392 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,000 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Nothing Phone 3a Lite में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 7300 Pro का इस्तेमाल किया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन Nothing Phone 3a सीरीज में शामिल होगा। 

Nothing Phone 3a Lite के रियर में Glyph Light नोटिफिकेशन इंडिकेटर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। पिछले महीने के अंत में Nothing Phone 3a Lite  को अमेरिका और यूरोप में पेश किया गया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.