Nothing Phone 3 के साथ लॉन्‍च होंगे नए TWS, देखें टीजर

Nothing Phone 3 स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। इस चिप को पहली बार Xiaomi Civi 4 Pro में देखा गया था।

Nothing Phone 3 के साथ लॉन्‍च होंगे नए TWS, देखें टीजर

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ LTPO OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing फिलहाल Nothing Phone 3 पर काम कर रहा है।
  • Nothing Phone 3 स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट से लैस होगा।
  • Nothing Phone 3 की कीमत 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच होगी।
विज्ञापन
Nothing ने हाल ही में आगामी Nothing Ear (3) TWS ईयरबड्स का एक टीजर जारी किया। ऐसा लग रहा है कि यह इकलौता प्रोडक्ट नहीं है जिस पर काम चल रहा है। 91mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब नए स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट से लैस Phone 3 पर काम कर रही है। यहां हम आपको Phone 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nothing Phone 3 में क्या होगा खास


सूत्रों के अनुसार, Nothing Phone 3 स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। इस चिप को पहली बार Xiaomi Civi 4 Pro में देखा गया था, जिसकी बीते महीने चीन में शुरुआत हुई थी। ऐसी संभावना है कि Snapdragon 8s Gen 3 चीन में कुछ अन्य स्मार्टफोन्स में आएगा, जैसे कि Redmi Turbo 3, Realme GT Neo 6 और iQOO Z9 Turbo आदि। यह साफ नहीं है कि ये iQOO और Realme फोन ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाएंगे या नहीं। आपको बता दें कि Redmi Turbo 3 को चीन के बाहर के मार्केट में Poco F6 के तौर पर रि-ब्रांड किया जाएगा।

इसलिए ऐसा लगता है कि Nothing Phone 3 की ग्लोबल मार्केट में Poco F6 से टक्कर हो सकती है। नथिंग फोन 3 के बारे में पहली लीक में सिर्फ इसके चिपसेट का पता चला है और इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Nothing Phone 3 की कीमत 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच होगी। ऊपर ब्रांड का एक हाल ही में आया टीजर दिखाया गया है जिसमें एक मेंढक नजर आया है। आपको बता दें कि Phone 1 और Phone 2 के टीजर में एक नाशपाती और एक ऑक्टोपस शामिल थे। संभावना है कि Phone 3 के टीज़र में एक मेंढक दिखाया जा सकता है। लॉन्च की बात करें तो Phone 3 जुलाई में दस्तक दे सकता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • कमियां
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »