• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone 3 आज होगा भारत में लॉन्च; कीमत, स्पेसिफिकेशन्स से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक, यहां जानें सब कुछ

Nothing Phone 3 आज होगा भारत में लॉन्च; कीमत, स्पेसिफिकेशन्स से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक, यहां जानें सब कुछ

Nothing Phone 3 में 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलगी।

Nothing Phone 3 आज होगा भारत में लॉन्च; कीमत, स्पेसिफिकेशन्स से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक, यहां जानें सब कुछ

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 3 का इवेंट रात 10:30 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 को भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे लॉन्च होगा
  • Nothing के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा इवेंट
  • हैंडसेट पिछले दोनों जेनरेशन से काफी ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम होगा
विज्ञापन
Nothing आज यानी 1 जुलाई को अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Phone 3 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी पुष्टि पहले ही कर दी थी और Flipkart पर इसका टीजर भी लाइव हो चुका है। लॉन्च इवेंट रात 10:30 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा और माना जा रहा है कि ये फोन पिछले दोनों जेनरेशन से काफी ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम होगा। खास बात यह भी है कि इस बार यह डिवाइस इंडिया में मेक इन इंडिया के तहत तैयार किया गया है, जिसे लेकर ब्रांड ने काफी जोर दिया है।

Nothing Phone 3 को भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे लॉन्च होगा। कंपनी इवेंट को लाइवस्ट्रीम भी करने वाली है। भारत के साथ-साथ इसे ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा। यदि आप इसके लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो आप Nothing के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल या नीचे एम्बेड किए गए वीडियो के जरिए ऐसा कर सकते हैं।


अब तक सामने आई जानकारियों के मुताबिक, Nothing Phone 3 में 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलगी। चिपसेट के तौर पर इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो इसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देगा। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस बार कंपनी ने एक 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस जोड़ने का फैसला किया है, जो ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, लीक्स में सामने आया है कि फोन में एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल होगा।

Phone 3 में 5,150mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। सबसे खास बात इसका नया Glyph Matrix LED इंटरफेस होगा, जो पीछे की तरफ छोटे-छोटे डॉट्स के जरिए नॉटिफिकेशन और एनिमेशन दिखाएगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Nothing OS 3.5 पर चलेगा जो Android 15 बेस्ड होगा। कंपनी का दावा है कि यूजर्स को 5 साल तक OS अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी सपोर्ट मिलेगा। 

कीमत की बात करें तो Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने Google के एक इवेंट में सरप्राइज दिया, जहां उन्होंने Nothing Phone 3 की संभावित कीमत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि फोन की कीमत करीब £800 (लगभग 92,000 रुपये) होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »