Nothing Phone 2 की भारत में Flipkart के जरिए होगी बिक्री, 11 जुलाई को होगा लॉन्च

पर्यावरण को लेकर सजगता रखने वाली इस कंपनी ने Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल करने का फैसला किया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जून 2023 23:42 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है
  • इसका डिजाइन Nothing Phone 1 के समान हो सकता है
  • Nothing Phone 2 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा

स्मार्टफोन के मार्केट में एक नया हैंडसेट लॉन्च होने जा रहा है। Nothing Phone 2 को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए लगातार टीजर जारी कर रही है। Nothing Phone 1 की तरह कंपनी के नए हैंडसेट को भी भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। 

इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस पर Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी जा रही है। इसका डिजाइन Nothing Phone 1 के समान हो सकता है। हालांकि, Nothing के को-फाउंडर और CEO, Carl Pei ने इसके डिजाइन में कुछ बदलाव होने का संकेत दिया है। कंपनी ने दो वर्ष पहले Nothing Ear 1 ईयरबड्स और पिछले वर्ष Nothing Phone 1 की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ टाई-अप किया था। फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा। 

पर्यावरण को लेकर सजगता रखने वाली इस कंपनी ने Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल करने का फैसला किया है और इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक नहीं होगा। Nothing Phone 2 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। हालांकि, यह कंपनी का भारत में असेंबल होने वाला पहला स्मार्टफोन नहीं है। पिछले वर्ष इसने बताया था कि  Nothing Phone 1 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग होगी। इसका कहना था कि देश में 270 से अधिक कस्टमर सर्विस सेंटर्स खोले जाएंगे। 

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा, जो पिछले स्मार्टफोन से कुछ बड़ा है। Carl ने इसमें 4,700 mAh की बैटरी होने की भी पुष्टि की है। Nothing Phone 1 की बैटरी 4,500 mAh की थी। पिछले महीने Nothing Phone 2 को Geekbench पर देखा गया था। इसे Geekbench के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1,253 प्वाइंट और 3,833 प्वाइंट मिले हैं। इसमें 12 GB का RAM होगा। यह एंड्रॉयड 13 पर चलेगा। इसके देश में लॉन्च से पहले BIS सर्टिफिकेशन मिलने की भी रिपोर्ट है। इसके साथ तीन वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। इस कंपनी के पहले स्मार्टफोन को कस्टमर्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी को नए स्मार्टफोन की बिक्री पहले से अधिक रहने की उम्मीद है। 


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Census 2027: जनगणना के नाम पर स्कैम का खतरा, यहां जानें 33 सवालों की पूरी लिस्ट
  2. 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
  3. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
  2. Paytm का बड़ा अपडेट, बिना कार्ड ATM से पैसे निकालें और बिना PIN करें पेमेंट!
  3. एक चार्जर से लैपटॉप, फोन, टैबलेट सब चार्ज! Stuffcool Zeno 100W चार्जिंग स्टेशन भारत में लॉन्च
  4. TVS Motor के iQube, Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी
  5. 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
  6. WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
  7. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 50 मेगापिक्सल 'Ultra Clear' प्राइमरी कैमरा
  8. Redmi A7 Pro 5G होगा 13 अप्रैल लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है 3D प्रिंटेड हिंज का इस्तेमाल
  10. Census 2027: जनगणना के नाम पर स्कैम का खतरा, यहां जानें 33 सवालों की पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.