Nothing Phone (2) को 29 जून से कर सकेंगे प्री-ऑर्डर, मिल रहे ढेरों ऑफर्स!

Nothing Phone (2) को 29 जून की दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

Nothing Phone (2) को 29 जून से कर सकेंगे प्री-ऑर्डर, मिल रहे ढेरों ऑफर्स!

Photo Credit: Flipkart

प्री-ऑर्डर करने वाले कस्‍टमर्स को स्टॉक खत्म होने तक Nothing Ear (stick) पर 50 फीसदी का डिस्‍काउंट दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • 11 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा नथिंग फोन 2
  • 29 जून की दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर
  • प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को दिए जाएंगे ऑफर
विज्ञापन
Nothing Phone (2) को भारत समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में 11 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा। फोन के प्री-ऑर्डर शुरू होने का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर मौजूद माइक्रोसाइट पर नथिंग फोन (2) के प्री-ऑर्डर की तारीख सामने आ गई है। पता चला है कि Nothing Phone (2) को 29 जून की दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। जो लोग इस डिवाइस को प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्‍हें कंपनी कुछ खास फायदे देने वाली है। 

फ्लिपकार्ट पर मौजूद पेज पर बताया गया है कि Nothing Phone (2) को प्री-ऑर्डर करने वाले कस्‍टमर्स को स्टॉक खत्म होने तक Nothing Ear (stick) पर 50 फीसदी का डिस्‍काउंट दिया जाएगा। नथिंग एक्सेसरीज पैकेज पर भी कंपनी 50 फीसदी डिस्‍काउंट दे रही है। प्रमुख बैंकों पर इंस्‍टेंट कैशबैक की सुविधा भी मिलेगी। 

Nothing Phone (2) को कैसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, इसकी डिटेल भी सामने आ गई हैं। कंपनी ने बताया है कि 29 जून को दोपहर 12 बजे के बाद फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर शुरू होगा। यूजर 2 हजार रुपये डिपॉजिट करके अपना ऑर्डर सुरक्षित कर सकते हैं। 2 हजार रुपये की राशि रिफंडेबल होगी। 

प्री-ऑर्डर करने के बाद कस्‍टमर्स को 11 जुलाई की रात 9 बजे से 20 जुलाई की रात 11:59 बजे के बीच वापस फ्लिपकार्ट पर आकर ऑर्डर पूरा करना होगा। उन्‍हें अपना वेरिएंट पसंद करके बचे हुए पैसे चुकाने होंगे। इस तरह प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों तक Nothing Phone (2) सेल शुरू होने से पहले पहुंच जाएगा। 

Nothing की ओर से यह बताया जा चुका है कि उसके अपकमिंग स्‍मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजॉलूशन सपोर्ट के साथ आएगा। Nothing Phone (2) में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट मिलने की बात भी कन्‍फर्म हो गई है। 

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 12GB RAM दी जाएगी और यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा। कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। Nothing Phone 2 में 4700mAh की बैटरी दी जाएगी। कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस से जुड़े अपडेट अभी सामने नहीं आए हैं। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »