Nothing Phone 1 की कीमत आई सामने! 3 वेरिएंट में हो सकता है लॉन्‍च

कहा जाता है कि यह स्मार्टफोन ब्लैक और वाइट कलर्स में आएगा।

Nothing Phone 1 की कीमत आई सामने! 3 वेरिएंट में हो सकता है लॉन्‍च

वेबसाइट का दावा है कि नथिंग फोन 1 की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 397 डॉलर (लगभग 31,300 रुपये) से शुरू होगी।

ख़ास बातें
  • नथिंग फोन 1 के लिए प्री-ऑर्डर पास रिजर्वेशन भारत में शुरू हो चुके हैं
  • भारत में इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी
  • 30 से 35 हजार रुपये की रेंज में लॉन्‍च हो सकता है यह फोन
विज्ञापन
नथ‍िंग फोन 1 (Nothing Phone 1) की कीमत ऑनलाइन सामने आई है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फोन तीन अलग-अलग वेरिएंट में आएगा, जिसकी कीमत 397 डॉलर (लगभग 31,300 रुपये) से शुरू होगी। ‘नथिंग फोन 1' वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई के नेतृत्व वाली UK बेस्‍ड कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। फोन के ट्रांसपेरेंट डिजाइन को पहले ही टीज किया जा चुका है। नथ‍िंग ने अपने अपकमिंग स्‍मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया है। फ्लिपकार्ट ने भारत में इसकी ऑनलाइन मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। 

PassionateGeekz.com के सहयोग से Rootmygalaxy.net ने नथिंग फोन 1 की प्राइस ड‍िटेल्‍स का दावा किया है। कहा जाता है कि यह स्मार्टफोन ब्लैक और वाइट कलर्स में आएगा। फोन को तीन अलग-अलग कॉन्फि‍गरेशन में पेश किया जाएगा। इन सोर्स ने अपकमिंग फोन के फ्रंट और बैक डिजाइन को सजेस्‍ट करते हुए एक रेंडर भी शेयर किया है। 
 

Nothing Phone 1 के अनुमानित प्राइस 

वेबसाइट का दावा है कि नथिंग फोन 1 की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 397 डॉलर (लगभग 31,300 रुपये) से शुरू होगी। फोन 8GB + 256GB मॉडल 419 डॉलर (लगभग 33,000 रुपये) में और इसका टॉप मॉडल 12GB + 256GB स्‍टोरेज के साथ 456 डॉलर (लगभग 35,900 रुपये) में आएगा।

कहा जाता है कि ग्‍लोबल मार्केट्स में नथिंग फोन 1 की पहली बिक्री इस फोन के जुलाई के आखिर में लॉन्च होने के दो हफ्ते बाद शुरू होगी। हालांकि भारत में ग्राहकों को फोन ग्लोबल डेब्यू से पहले मिल जाएगा। नथिंग फोन 1 के लिए प्री-ऑर्डर पास रिजर्वेशन भारत में शुरू हो चुके हैं। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट के जरिए नथिंग फोन 1 की उपलब्धता की पुष्टि की है। एक हालिया रिपोर्ट ने सुझाव दिया है कि रिलायंस डिजिटल अपने ऑफलाइन स्टोर के जरिए फोन की बिक्री करेगी। 
 

Nothing Phone 1 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

अफवाहें हैं कि नथिंग फोन 1 में 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ SoC दिया जा सकता है। साथ ही 12GB तक LPDDR5 रैम होने की बात कही गई है। फोन में डुअल रियर कैमरे होने की भी बात कही गई है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी शामिल होगा।

कहा जाता है कि फोन में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्‍टोरेज होगा। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.2, GPS/A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हो सकते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा। कहा जाता है नथिंग फोन 1 में डॉल्बी एटमॉस-सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे। फोन 45W तक फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • कमियां
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »