Google Pixel 7 और Nothing Phone 1 पर धांसू डिस्काउंट, Flipkart सेल में इतनी गिरेगी कीमत

Nothing Phone (1) में 6.55-इंच की OLED डिस्प्ले, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Google Pixel 7 और Nothing Phone 1 पर धांसू डिस्काउंट, Flipkart सेल में इतनी गिरेगी कीमत

Photo Credit: Flipkart

Nothing Phone 1 और Google Pixel 7 पर छूट मिल रही है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (1) में 6.55-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 7 में 6.32 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 7 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
अब साल का वह समय है जब Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स दिग्गज साल की सबसे बड़ी सेल लेकर आते हैं। Flipkart ने अपनी Big Billion Days Sale के ऑफर्स का खुलासा करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, अधिक आकर्षक ऑफर अभी पता नहीं चले हैं। ई-कॉमर्स साइट ने खुलासा किया है कि सेल के दौरान भारत में Nothing Phone (1) और Google Pixel 7 की कीमत कितनी कम होगी। आपको बता दें कि Nothing Phone (1) और Pixel 7 मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। आइए डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone (1) और Pixel 7 पर ऑफर


Flipkart पिछले साल के Google Pixel 7 को 36,499 रुपये की कीमत पर और Nothing Phone (1) को 23,999 रुपये की कीमत पर पेश कर रहा है। इन दोनों कीमतों में सभी ऑफर शामिल हैं। आपको बता दें कि फिलहाल Pixel 7 फ्लिपकार्ट पर 41,999 रुपये में लिस्टेड है। कंपनी ICICI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और स्मार्टफोन एक्सचेंज पर 2500 रुपये की अतिरिक्त छूट देगी, जिसके बाद प्रभावी कीमत 36,499 रुपये हो जाएगी।

Nothing Phone (1) पर फ्लिपकार्ट द्वारा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो जाएगी। वहीं समान ऑफर के बाद 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सफेद रंग में 28,999 रुपये और काले रंग में 29,499 रुपये हो जाएगी।


Nothing Phone (1) के स्पेसिफिकेशंस


Nothing Phone (1) में 6.55-इंच की OLED डिस्प्ले, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC पर काम करात है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। Nothing Phone 1 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Google Pixel 7 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस


Google Pixel 7 में 6.32 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ऑक्टा-कोर Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है। Google Pixel 7 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सिक्योरिटी के लिहाज से इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • कमियां
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sharp, 90Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Good battery life
  • IP68 rating
  • कमियां
  • Video recording could be better
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G2
फ्रंट कैमरा10.8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  5. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  6. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  7. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  10. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »