32 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 7, खरीदने का तगड़ा मौका

Google Pixel 7 को सस्ते में खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

32 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 7, खरीदने का तगड़ा मौका

Photo Credit: Google

Google Pixel 7a में 6.30 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 7 में 6.30 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 7 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Google Pixel 7 में ऑक्टा कोर Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Google Pixel 7 को सस्ते में खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Google Pixel 7 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। इसके अलावा डील को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए एक्सचेंज ऑफर का उपयोग किया जा सकता है। यहां हम आपको Google Pixel 7 पर मिलने वाली डील के साथ ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 7 Price


कीमत की बात की जाए तो Google Pixel 7 के 8GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 27,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 18,050 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंजज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Google Pixel 7 Specifications


Google Pixel 7 में 6.30 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में ऑक्टा कोर Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी शामिल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 7 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sharp, 90Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Good battery life
  • IP68 rating
  • कमियां
  • Video recording could be better
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G2
फ्रंट कैमरा10.8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »