'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब

हालिया रिपोर्ट में दावा था कि Nothing मिडल ईस्ट, जापान और यूरोप के कुछ हिस्सों समेत 12 से अधिक मार्केट्स में अपना कामकाज बंद करने की प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जुलाई 2026 13:23 IST
ख़ास बातें
  • 12 देशों की मार्केट से एग्जिट करने की खबर को कंपनी ने खारिज किया।
  • दावा किया गया था कि कंपनी अपने वैश्विक विस्तार को सीमित कर रही है।
  • मार्केट की इस सुस्ती को मैमोरी की बढ़ती कीमतों से भी जोड़ा गया है।

Nothing ने 12 देशों की मार्केट से एग्जिट करने की खबर को खारिज कर दिया है।

Nothing ने एक दर्जन से ज्यादा मार्केट्स से जाने की खबर पर विराम लगा दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह ग्लोबल मार्केट्स में कारोबार बंद नहीं करने जा रही। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Nothing दुनियाभर के 12 से ज्यादा मार्केट्स से अपना कारोबार समेटने जा रही है। लेकिन अब कंपनी अधिकारी की ओर से इस खबर को खारिज कर दिया गया है। इसके उलट कहा गया है कि कंपनी मार्केट में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। 

Nothing ने 12 देशों की मार्केट से एग्जिट करने की खबर को खारिज कर दिया है। Digit की ओर से एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी अपने वैश्विक विस्तार को सीमित कर रही है, कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही है और आंतरिक वित्तीय दबाव का प्रबंधन कर रही है। लेकिन अब नथिंग के को-फाउंडर अकिस इवांजेलिडिस (Akis Evangelidis) ने एक पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि कंपनी की ऐसी कोई योजना नहीं है। अकिस ने इसे 'फेक न्यूज' कह दिया है। देखें पोस्ट-

Advertisement

⚠️FAKE NEWS... We are not shutting down any markets. Inaccurate reports are being circulated; Phone (4b) sold 29,537 units on Day 1 only, breaking records in its price segment.

What we are doing is reorganising our teams to prepare for our next phase of growth. We are… pic.twitter.com/gjA8A8GGfM

— Akis Evangelidis (@AkisEvangelidis) July 24, 2026

Digit ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि Nothing मिडल ईस्ट, जापान और यूरोप के कुछ हिस्सों समेत 12 या उससे अधिक मार्केट्स में अपना कामकाज बंद करने की प्रक्रिया में है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कंपनी ग्लोबल स्तर पर कर्मचारियों की संख्या में 40 प्रतिशत की कटौती करने जा रही है। इसके तहत Nothing की R&D यूनिट में लगभग 50 प्रतिशत तक कर्मचारियों की छंटनी हो सकने की बात कही गई थी। लेकिन नथिंग ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। 

रिपोर्ट में मार्केट की इस सुस्ती को मैमोरी की बढ़ती कीमतों से भी जोड़ा गया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, सितंबर 2025 के बाद से मैमोरी की कीमतें लगभग चार गुना बढ़ गई हैं। इससे कम कीमत वाले सेगमेंट में काम करने वाले ब्रांड्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इवांगेलिडिस ने मार्केट से बाहर निकलने के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कंपनी किसी भी मार्केट से एग्जिट नहीं लेने जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने Nothing Phone (4b) की पहले ही दिन 29,537 यूनिट बेचीं। इसे उन्होंने प्राइस सेग्मेंट में एक रिकॉर्ड बताया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2344 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.