Nokia XR30 स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक! 6GB रैम, 4600mAh बैटरी से होगा लैस!

फ्रंट डिजाइन की बात करें इस फोन में पंच होल डिस्प्ले देखा जा सकता है।

Nokia XR30 स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक! 6GB रैम, 4600mAh बैटरी से होगा लैस!

Photo Credit: Winfuture.de

फोन में रियर में दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं जिसके साथ फ्लैश का सपोर्ट होगा।

ख़ास बातें
  • Nokia XR30 स्मार्टफोन एक रग्ड स्मार्टफोन बताया जा रहा है
  • इससे पहले फोन को Nokia Sentry 5G कहा जा रहा था
  • यह रग्ड स्मार्टफोन शॉक प्रूफ होगा, इसमें वाटर रसिस्टेंट फीचर भी होगा
विज्ञापन
Nokia की ओर से Nokia XR30 इन दिनों सुर्खियों में है। कंपनी का यह रग्ड स्मार्टफोन बताया जा रहा है। अब इसके रेंडर्स भी ऑनलाइन लीक होने की खबर आ रही है। कथित Nokia XR30 में पंच होल डिस्प्ले बताया गया है। इसमें कैमरा के लिए XR ब्रैंडिंग भी देखी जा सकती है। रग्ड स्मार्टफोन होने के चलते इसमें शॉक और वाटर रसिस्टेंट फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। आइए इसके बारे में और क्या जानकारी सामने आई है, आपको विस्तार से बताते हैं। 

Nokia XR30 स्मार्टफोन एक रग्ड स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसके रेंडर्स लीक हो गए हैं। इससे पहले फोन को Nokia Sentry 5G कहा जा रहा था जिसके अब Nokia XR30 के रूप में लॉन्च होने की खबरें मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस फोन के रेंडर्स भी सामने आ गए हैं जिसमें इसका फ्रंट और रियर डिजाइन भी देखा जा सकता है। Winfuture.de की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में रियर में दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं जिसके साथ फ्लैश का सपोर्ट होगा। यहां पर XR लिखा हुआ भी देखा जा सकता है, जहां पहले Zeiss ब्रैंडिंग देखने को मिलती थी। 
d21di82g

Photo Credit: Winfuture.de


फ्रंट डिजाइन की बात करें इस नोकिया फोन में पंच होल डिस्प्ले देखा जा सकता है। इसके बेजल्स काफी मोटे होने वाले हैं। यह रग्ड स्मार्टफोन शॉक प्रूफ होगा, इसमें वाटर रसिस्टेंट फीचर भी होगा। कंपनी की ओर से अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन अफवाहों के मुताबिक इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 64MP का रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद हो सकता है। 

Nokia XR30 में 4600mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ में 33W फास्ट चार्जिग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। फ्रंट में यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसके एंड्रॉयड वर्जन के बारे में अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह 5G कनेक्टिविटी वाला डिवाइस होगा। इससे पहले कंपनी Nokia XR20 भी लॉन्च कर चुकी है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality and design
  • IP rating, MIL STD rating, wireless charging
  • High-quality display
  • Smooth software
  • Useful Emergency key
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Relatively slow charging
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »