• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP, 64MP कैमरा से लैस Doogee S99 रग्ड स्मार्टफोन पेश, रात के अंधेरे में 20 मीटर तक दूरी से खींच पाएंगे फोटो

108MP, 64MP कैमरा से लैस Doogee S99 रग्ड स्मार्टफोन पेश, रात के अंधेरे में 20 मीटर तक दूरी से खींच पाएंगे फोटो

Doogee S99 की कीमत 329 डॉलर यानी कि 27,132 रुपये है जो कि डिस्काउंट के बाद 179 डॉलर यानी कि 14,761 रुपये में मिलेगा। आपको बता दें कि यह डील 22 दिसंबर को शुरू होगी।

108MP, 64MP कैमरा से लैस Doogee S99 रग्ड स्मार्टफोन पेश, रात के अंधेरे में 20 मीटर तक दूरी से खींच पाएंगे फोटो

Photo Credit: Doogee

Doogee S99 में 6.3 इंच की LCD FHD+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Doogee S99 में 6.3 इंच की LCD FHD+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है।
  • Doogee S99 में 108MP कैमरा और 64MP कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी की बात करें तो इस रग्ड फोन में 6000mAh की बैटरीरी दी गई है।
विज्ञापन
रग्ड स्मार्टफोन ब्रांड Doogee 22 दिसंबर को Doogee S99 रग्ड फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Doogee V30 फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया गया है जो कि ई-सिम फीचर के साथ आता है। यहां हम आपको Doogee S99 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

Doogee S99 में हाई क्वालिटी इमेजिंग सिस्टम दिया गया है जो कि मार्केट में मौजूद अन्य फोन को टक्कर दे सकता है। जी हां इस फोन में 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा क्लियर AI मेन कैमरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा है जो कि दो इंफार्रेड लाइट्स से लैस है।  इसकी बदौलत रात में भी आसानी से 15-20 मीटर की रेंज में फोटो क्लिक की जा सकती हैं। यह फोन सिर्फ हाई क्वालिटी वाले कैमरा लेंस से लैस ही नहीं, बल्कि डिजाइन में भी शानदार है। इसमें दो एलईडी और इन्फ्रारेड लाइट्स के साथ सुंदर, चमकदार मैटेलिक गैलेटिक डिजाइन है। शार्प एज कैमरा बेस के साथ मिलकर यह रिंग फोन को फ्यूचरिस्टिक लुक प्रदान करती है।
 

Doogee S99 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए Doogee S99 में 6.3 इंच की LCD FHD+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में MediaTek Helio G96 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 15GB RAM (8GB+7GB एक्सटेंडेड) और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इस रग्ड फोन में 6000mAh की बैटरीरी दी गई है जो कि 33W थंडर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए यह रग्ड फोन IP68 और IP69K सर्टिफिकेशंस के साथ आता है। यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रह सकता है। अन्य फीचर्स के तौर पर इस फोन में NFC, नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, ग्लोनास, गेलिलियो और बेडियो के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

Doogee S99 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Doogee S99 की कीमत 349 डॉलर यानी कि 28,789 रुपये में मिल रहा है जो कि 150 डॉलर यानी कि 12,373 रुपये के डिस्काउंट के बाद में मिलेगा। आपको बता दें कि यह डील 22 दिसंबर को शुरू होगी और 23 दिसंबर तक जारी रहेगी। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन AliExperess और Doogeemall पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »