Nokia स्मार्टफोन बनाने वाली HMD Global करेगी 2024 में अपने 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च!

इनमें से एक स्मार्टफोन को Nokia फोन का री-ब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Nokia स्मार्टफोन बनाने वाली HMD Global करेगी 2024 में अपने 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च!

Nokia स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global आने वाले दिनों में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

ख़ास बातें
  • इनमें से एक स्मार्टफोन को Nokia फोन का री-ब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।
  • स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी जानकारी बाहर नहीं आई है।
  • स्मार्टफोन्स को GSMA IMEI डेटाबेस में देखा गया है।
विज्ञापन
Nokia स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global आने वाले दिनों में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। खबर है कि कंपनी HMD Global नाम से दो नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। इनके 2024 में लॉन्च होने की खबर है। हालांकि कंपनी के सीईओ की ओर से इससे पहले भी इस बारे में एक घोषणा की जा चुकी है। अब लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है, आइए जानते हैं। 

HMD Global अपने ब्रैंड नेम के साथ नए स्मार्टफोन नए साल में लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी जानकारी बाहर नहीं आई है। GSMChina की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी दोनों स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यहां तक कि इनकी इंटरनल टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। स्मार्टफोन को GSMA IMEI डेटाबेस में भी देखे जाने की बात यहां कही गई है। जिनके लिए मॉडल नम्बर N159V और TA-1585 बताए गए हैं। 

इनमें से एक स्मार्टफोन को Nokia फोन का री-ब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। यह फोन मॉडल नम्बर TA-1585 के साथ बताया गया है। लेकिन इस फोन HMD ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि दोनों ही स्मार्टफोन्स में से किसी के भी स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी जानकारी बाहर नहीं आई है। 

HMD Global की ओर से नोकिया स्मार्टफोन के लेटेस्ट लॉन्च की बात करें तो कंपनी ने इससे पहले Nokia 105 Classic को लॉन्च किया था जिसकी कीमत 999 रुपये से शुरू होती है। फोन ब्लू और ब्लैक कलर में उतारा गया है। Nokia 105 Classic इन-बिल्ट UPI एप्लिकेशन भी मिलता है। इसमें वायरलेस रेडियो भी मिलता है। हेडसेट की आवश्यकता के बिना भी FM रेडियो स्टेशनों को एक्सेस किया जा सकता है। फोन की 800mAh बैटरी लंबा स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करती है। फोन कॉम्पेक्ट है, जिससे इसे संभालना और ले जाना आसान हो जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »