Nokia से बाहर होंगे 14 हजार कर्मचारी, कंपनी ने बताई छंटनी की वजह

अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं किया गया है कि असल में कंपनी कितनी नौकरियां खत्म करने जा रही है।

Nokia से बाहर होंगे 14 हजार कर्मचारी, कंपनी ने बताई छंटनी की वजह

नोकिया एक समय में दुनिया की अग्रणी मोबाइल मेकर कंपनी हुआ करती थी।

ख़ास बातें
  • 2025 तक कंपनी का लक्ष्य कॉस्ट कटिंग करके 30 करोड़ यूरो तक बचत करने का है।
  • कंपनी 9 हजार से 14 हजार तक कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।
  • साल की तीसरी तिमाही में इसकी सेल्स 20% तक गिरी हैं।
विज्ञापन
Nokia बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकालने जा रही है। वजह है सेल्स में आ रही गिरावट और 5G उपकरणों की घटती डिमांड। अगले 3 सालों में कंपनी लगभग 14 हजार लोगों को कंपनी से बाहर करने की योजना बना रही है जिसकी घोषणा भी कर दी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि साल की तीसरी तिमाही में इसकी सेल्स 20% तक गिरी हैं, और 5G उपकरणों की मांग में काफी कमी आई है, खासकर उत्तरी अमरीका जैसे मार्केट में। 

नोकिया ने 2026 तक अपने वर्कफोर्स को बड़ी संख्या में घटाने की घोषणा की है। कंपनी 9 हजार से 14 हजार तक कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। बढ़ती महंगाई, ब्याज दरों, और कस्टमर के द्वारा किया जाने वाला खर्च घटने के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। एक तरफ ब्रांड खर्च कम करके बचत करने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ इसका लक्ष्य क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश की जरूरत को पूरा करना है। BBC के अनुसार, 2025 तक कंपनी का लक्ष्य कॉस्ट कटिंग करके 30 करोड़ यूरो तक बचत करने का है। सीईओ पेक्का लंडमार्क की ओर से रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

सीईओ की ओर से कहा गया है कि जॉब्स को कम करना किसी भी फर्म के लिए बहुत मुश्किल फैसला होता है। लेकिन मार्केट की अनिश्चितता को देखते हुए, और कंपनी के लॉन्ग टर्म प्रॉफिट को ध्यान में रखते हुए, साथ ही मार्केट के कंपीटिशन में बने रहने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। सीईओ पेक्का ने कहा कि उनके पास बहुत प्रतिभाशाली लोग हैं, और वे हर उस शख्स को सपोर्ट करते हैं जिन पर इस कदम का प्रभाव पड़ने जा रहा है। 

हालांकि अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं किया गया है कि असल में कंपनी कितनी नौकरियां खत्म करने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया एक समय में दुनिया की अग्रणी मोबाइल मेकर कंपनी थी, लेकिन iPhone और Samsung जैसे प्रतिद्वंदी आने के बाद कंपनी लंबे समय से संघर्ष कर रही है। बीच में कंपनी ने हैंडसेट डिवीजन को Microsoft को बेच दिया था, फिर उसके बाद यह HMD ग्लोबल के स्वामित्व में आ गया। उसके बाद कंपनी ने टेलीकॉम उपकरण बनाने पर फोकस किया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia sales, Nokia lay offs, HMD Global
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »