नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन अगले साल फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च

नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन अगले साल फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • 2017 में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन की मार्केट में वापसी होगी
  • नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाएंगे
  • नोकिया डी1सी को अगले साल सबसे पहले लॉन्च किए जाने की संभावना है
विज्ञापन
नोकिया के प्रशंसक कंपनी के स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। पुरानी रिपोर्ट और दावों के आधार पर तो यही लगता था कि नोकिया ब्रांड के इस साल के अंत तक लॉन्च कर दिए जाएंगे। हालांकि, अब साल खत्म होने में बहुत दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में अब हर किसी की नज़र अगले साल पर है।

एनपीयू की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया के कैपिटल मार्केट्स डे 2016 इवेंट के स्लाइड से पता चला है कि 2017 में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन की मार्केट में वापसी होगी।
 
nokia_capital_markets_2016_slide

पिछले कुछ महीनों में नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड डिवाइस नोकिया 5320, नोकिया 1490 और नोकिया डी1सी की झलक हमें बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर देखने को मिली है। वैसे, कंपनी की ओर से इन डिवाइस के बारे में आधिकारिक तौर पर तो कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन अब इन्हें 2017 में लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल लगती है।

बता दें कि इन स्मार्टफोन में नोकिया ब्रांड का तो इस्तेमाल होगा, लेकिन उन्हें इस कंपनी द्वारा बनाया नहीं जाएगा। कंपनी की ब्रांड लाइसेंसिंग डील के तहत प्रोडक्ट फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाएंगे। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था।

संभावना है कि नोकिया ब्रांड के नोकिया डी1सी को अगले साल लॉन्च किया जाए। ख़बर आई थी कि इस डिवाइस में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने का भी खुलासा हुआ था।

नोकिया ने अक्टूबर में जानकारी दी थी कि कंपनी के सीईओ राजीव सूरी फरवरी महीने के अंत में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में भाषण देंगे। संभव है कि सूरी इस दौरान बहु-प्रतीक्षित वापसी का ऐलान करें। अब तो यही कहा जा सकता है कि कुछ दिन और इंतज़ार किया जाए। तभी स्थिति स्पष्ट होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Smartphones, Nokia D1C, Mobiles, Android, Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »