नोकिया एन सीरीज़ के नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन की जानकारी आई सामने

नोकिया एन सीरीज़ के नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन की जानकारी आई सामने
ख़ास बातें
  • नोकिया एन सीरीज़ स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी इवेंट में लॉन्च हो सकता है
  • नोकिया की एन सीरीज़ के स्मार्टफोन काफी लोकप्रिय रहे हैं
  • नोकिया एन सीरीज़ का पिछला स्मार्टफोन नोकिया एन9 था
विज्ञापन
नोकिया 6 स्मार्टफोन को चीन में ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया है। और मिड रेंज वाले नोकिया 6 एंड्रॉयड फोन को बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल स्मार्टफोन की जबरदस्त मांग को पूरा नहीं कर पा रही है। चीन में पहली फ्लैश सेल में तो यह मिनट भर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। लेकिन अब नए लीक से खुलासा हुआ है कि नोकिया के बाजार में वापस आने के अलावा कंपनी अपनी मशहूर और कामयाब एन-सीरीज़ के स्मार्टफोन भी पेश करेगी। इसके अलावा, कंपनी अपने कामयाब फोन नोकिया 3310 का नया वेरिएंट भी पेश कर सकती है। फिलहाल, इस बारे में और कोई जानकारी नहीं मिली है।

एक वेबसाइट पर लीक के मुताबिक, फिनलैंड की कंपनी ने 'एनसीरीज़' के लिए चीन में पेटेंट का आवेदन किया है। इस लीक में दावा किया गया है कि नए एन सीरीज़ स्मार्टफोन में छठवीं जेनरेशन का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। इसके साथ ही नोकिया 3310 के नए वेरिएंट का भी खुलासा हुआ है।

बता दें कि नोकिया की एन-सीरीज़ का आखिरी फोन नोकिया एन9 था। नोकिया एन9 2011 में लॉन्च हुआ था। हालांकि, नोकिया ने 2015 में अपना नोकिया एन1 टैबलेट लॉन्च किया था।

एचएमडी ग्लोबल द्वारा इस महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में नोकिया पी1 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 800 डॉलर (करीब 54,500 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 950 डॉलर (करीब 64,700 रुपये) हो सकती है।  नोकिया पी1 यह एक फ्लैगशिप डिवाइस है और लॉन्च होने से पहले इसके बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। हमें नोकिया पी1 फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में यह सबकुछ पता है।

वैसे, हमारा अभी यही सुझाव होगा कि इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा ना किया जाए। क्योंकि एचएमडी ग्लोबल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nokia, nokia mobile, nokia smartphone, nokia n series, nokia 6
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »