नोकिया के फ्लैगशिप फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मई 2017 16:11 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया का फ्लैगशिप स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आएगा
  • यह फोन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के अलावा 4 जीबी व 6 जीबी रैम में आएगा
  • इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है
एचएमडी ग्लोबल ने 2017 की शुरुआत जोर-शोर से की। कंपनी ने नए और पुराने अपग्रेड नोकिया फोन के साथ पुरानी यादें वापस ताजा कर दीं। नोकिया 6, नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 3310 (2017) अब तक लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन कंपनी अभी बहुत कुछ और करना चाहती है। 2017 में कई और घोषणाएं होने की उम्मीद है और इनमें से एक फ्लैगशिप डिवाइस हो सकता है। अब, एक ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि आने वाले फ्लैगशिप नोकिया डिवाइस में किस तरह के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन होंगे।

मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया फ्लैगशिप में एक मेटल बॉडी होगी, लेकिन इसके अलावा डिज़ाइन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। यह स्मार्टफोन दो साइज़ वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में भी यही प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया जाएगा। फोन में 23 मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है।  इसके अलावा कयास लगाए जा रहे है कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। इन दिनों कई स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में कार्ल ज़ेसिस सेंसर नहीं होंगे।

अभी तक इस डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन फोन को जून में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन के छोटे वेरिएंट को 580 डॉलर (करीब 37,200 रुपये) जबकि बड़े वेरिएंट क 650 डॉलर (करीब 41,600 रुपये) में पेश किए जाने का खुलासा हुआ है।

इस फोन के अलावा, नोकिया 7 और नोकिया 8 स्मार्टफोन के बारे में भी पहले जानकारी सामने आ चुकी है। और इन दोनों स्मार्टफोन के अभी तक रिलीज़ नहीं किए गए स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है। नोकिया 8 में एक डुअल कैमरा सेटअप, जबकि नोकिया 7 में रियर पर एक सिंगल कैमरा दिया जाएगा। इन सभी लेंस को कार्ल ज़ेसिस से लिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Flagship, HMD Global, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.