नोकिया 7 व नोकिया 8 हो डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन, डिज़ाइन लीक

नोकिया 7 व नोकिया 8 हो डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन, डिज़ाइन लीक
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने इस साल अब तक नोकिया ब्रांड वाले कई स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। अब ख़बर है कि इस साल जून में कंपनी नोकिया ब्रांड वाले दो फ्लैगशिप  फोन लॉन्च कर सकती है। एचएमडी ग्लोबल ने एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 लॉन्च किए। इसके अलावा यादगार नोकिया 3310  (2017) से भी रू-ब-रू करवाया।

अब, एक नई रिपोर्ट में आने वाले कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 7 और नोकिया 8 के बारे में जानकारी सामने आई है। नोकियाबार ने कथित नोकिया 7 और नोकिया 8 के स्केच वाली तस्वीरें पोस्ट कीं। इन्हें चीनी साइट बायदू पर एक यूज़र ने पोस्ट किया था। लीक तस्वीरों में आने वाले स्मार्टफोन के अगले व पिछले हिस्सों को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों से दोनों फोन के डिजाइन व स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है।
 
nokia 7 nokia 8 leak

इन दोनों नोकिया फोन में कार्ल ज़ेसिस ऑप्टिक्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इन दोनों फोन में आईफोन 7 प्लस की तरह ही एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा भी हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने एक ट्विटर यूज़र को दिए जवाब में नोकिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पुष्टि कर दी है कि आने वाले नोकिया फोन में कार्ल जे़सिस ऑप्टिक्स हो सकते है। बता दें कि नोकिया 6 और नोकिया 5 में ज़ेसिस लेंस नहीं हैं।  लीक स्केच में, दोनों स्मार्टफोन में ठीक रियर कैमरे वाली जगह पर ज़ेसिस लिखा हुआ देखा जा सकता है। हालांकि, अभी एचएमडी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले भी नोकिया 7 और नोकिया 8 को लेकर लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। पिछली लीक ख़बर के अनुसार, दोनों नोकिया 7 और नोकिया 8 में क्वालकॉम का आने वाला स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट हो सकता है। नोकिया 7 में फुल एचडी डिस्प्ले जबकि नोकिया 8 में क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है।

इसके अलावा, दोनों ही स्मार्टफोन में मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन दी जा सकती है। और इनके एंड्रॉयड नूगा पर चलने की उम्मीद है। अभी, इन दोनों डिवाइस के बारे में और जानकारी नहीं मिली है। एचएमडी, मई में नोकिया 7 और नोकिया 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »