नोकिया डी1सी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा

नोकिया डी1सी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा
विज्ञापन
हममें से अधिकतर लोग नोकिया के स्मार्टफोन बाजार में वापस आने का इंतज़ार कर रहे हैं। अगस्त में एक नोकिया कार्यकारी के हवाले से एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी 2016 की चौथी तिमाही में नोकिया आधारित एंड्रॉयड डिवाइस लॉन्च करेगी। तब से अब तक नोकिया के आने वाले डिवाइस के नाम और फ़ीचर को लेकर कई खबरें सामने आई हैं। पिछले महीने के आखिर में नोकिया के इन एंड्रॉयड डिवाइस के नाम नोकिया 5320 और नोकिया 1490 होने का पता चला। इन्हें गीकबेंच पर देखा गया था। अब बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर डी1सी नाम से एक नए नोकिया डिवाइस को लिस्ट किया गया है।

नोकिया 5320 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ एक प्रीमियम डिवाइस बताया गया था। वहीं डी1सी एक मिड रेंज स्मार्टफोन प्रतीत होता है। गीकबेंच पर बताई गई जानकारी के मुताबिक नोकिया डी1सी में में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू हो सकता है। इस फोन के 3 जीबी रैम के साथ आने की उम्मीद है। लिस्टिंग के मुताबिक नोकिया का यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।

गीकबेंच ने डी1सी को सिंगल-स्कोर परफॉर्मेंस के लिए 656 और मल्टी-स्कोर परफॉर्मेंस के लिए 3120 नंबर दिए हैं जो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए शानदार हैं। बेंचमार्क पेज होने की वजह से फिलहाल स्मार्टफोन के बारे में सीमित जानकारी मिली है।

मई में नोकिया के जल्द बाजार में वापस लौटने की खबरें तब आई थीं जब फिनलैंड की इस कंपनी ने एचएमडी ग्लोबल को नोकिया ब्रांड के फोन और टैबलेट बनाने के लिए अगले दस साल का एक्सक्लूसिव लाइसेंस दे दिया।

नोकिया पहले ही एन1 टैबलेट नाम से एक एंड्रॉयड डिवाइस लॉन्च कर चुकी है जिसे लोगों ने खासा पसंद भी किया था। डी1सी के साथ उम्मीद है कि नोकिया इस साल के अंत तक कम से कम तीन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से किसी तरह के लॉन्च इवेंट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia D1C, Android, Smartphone, Mobiles, GeekBench, Benchmark
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »