6,000mAh बैटरी व Jio Exclusive ऑफर्स के साथ Nokia C30 भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Nokia C30 स्मार्टफोन को भारत में गुरुवार को जियो एक्सल्यूसिव ऑफर्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया सी30 स्मार्टफोन को जुलाई महीने में ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब यह फाइनली भारतीय मार्केट में दस्तक दे चुका है।

6,000mAh बैटरी व Jio Exclusive ऑफर्स के साथ Nokia C30 भारत में लॉन्च, ये है कीमत...
ख़ास बातें
  • Nokia C30 फोन Android 11 (Go Edition) पर चलता है
  • नोकिया सी30 में है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है
विज्ञापन
Nokia C30 स्मार्टफोन को भारत में गुरुवार को जियो एक्सल्यूसिव ऑफर्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया सी30 स्मार्टफोन को जुलाई महीने में ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब यह फाइनली भारतीय मार्केट में दस्तक दे चुका है। नोकिया सी30 में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह बजट फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। नोकियी सी30 फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। जियो एक्सल्यूसिव ऑफर्स के तहत सभी ग्राहकों को 1,000 रुपये का 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Nokia C30 price in India, sale, offers

Nokia C30 की कीमत भारत में 10,999 रुपये है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन ग्रीन और व्हाइट कलर फिनिश में आता है। इस फोन की सेल सभी ऑफलाइन रिटेलर्स, ई-कॉमर्स स्टोर और Nokia.com पर शुरू हो चुकी है।

अगर ग्राहक नोकिया सी30 स्मार्टफोन की खरीद पर जियो एक्सल्यूसिव ऑफर्स का फायदा उठाते हैं, तो उन्हें 1,000 रुपये की राशि तक का 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक ऑफर का फायदा उठाने के लिए रिटेल स्टोर या फिर माई जियो ऐप पर जा सकते हैं। यूज़र्स फोन के एक्टिवेट होने के 15 दिन के अंद खुद को माई-जियो ऐप के जरिए भी इनरोल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सफल इनरोलमेंट के बाद ग्राहक का प्राइस बेनेफिट उनके बैंक अकाउंट में UPI के माध्यम से 30 मिनट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। Myntra, PharmEasy, Oyo और MakeMyTrip के जरिए 249 रुपये या उससे ऊपर के रीचार्ज पर भी ग्राहक 4,000 रुपये की कीमत वाले बेनेफिट पा सकते हैं
 

Nokia C30 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया सी30 Android 11 (Go Edition) पर चलता है और इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.82-इंच का HD+ डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी है।

Nokia C30 में 64GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Nokia C30 में 6,000mAh की बैटरी है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 177.7x79.1x9.9mm और वज़न 237 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसर1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »