• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia C22 भारत में 7999 रुपये में लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा और Android 13 के साथ हुई एंट्री

Nokia C22 भारत में 7999 रुपये में लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा और Android 13 के साथ हुई एंट्री

Nokia C22 की कीमत की बात की जाए तो 2GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

Nokia C22 भारत में 7999 रुपये में लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा और Android 13 के साथ हुई एंट्री

Photo Credit: Nokia

Nokia C22 में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • HMD Global ने मार्केट में Nokia C22 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।
  • Nokia C22 के 2GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
  • Nokia C22 में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
HMD Global ने मार्केट में Nokia C22 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Nokia का यह स्मार्टफोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Nokia का यह स्मार्टफोन IP52 रेटिंग, 2.5D डिस्प्ले ग्लास और मजबूत मैटल बॉडी के साथ आता है। यहां हम आपको Nokia C22 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Nokia C22 की कीमत और उपलब्धता


Nokia C22 की कीमत की बात की जाए तो 2GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं इसके 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Charcoal, Purple और Sand कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

 

Nokia C22 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia C22 में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A SoC प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर काम करता है।

Nokia C22 में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है जो कि 10 वॉट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह फोन ड्यूल नेनो सिम से लैस है। कंपनी दो साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स का भी वादा करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia C22, Nokia C22 Price, Nokia C22 Specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »