• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट इस साल होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट इस साल होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट इस साल होंगे लॉन्चः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • नोकिया एंड्रॉयड पर चलने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट लॉन्च करेगी
  • इन डिवाइस को फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाया जाएगा
  • खबर है कि नोकिया 2के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाले दो फोन लॉन्च करेगी
विज्ञापन
एक वक्त पर नोकिया कंपनी मोबाइल इंडस्ट्री की बादशाह थी। लेकिन वह तकनीक की दुनिया में आए बदलाव के साथ खुद को बदल नहीं सकी। नतीजतन वह इस रेस में पिछड़ गई। लगातार हो रहे घाटे के बाद कंपनी ने अपने फोन बिजनेस को 2014 में माइक्रोसॉफ्ट को बेच दिया। अब कंपनी ने पुष्टि की है कि वह इस साल स्मार्टफोन और टैबलेट मार्केट में वापसी करेगी। कंपनी 2016 की चौथी तिमाही में एंड्रॉयड पर चलने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट लॉन्च करेगी।

द पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया चाइना के प्रेसिडेंट माइक वैंग ने बताया है कि इस साल की चौथी तिमाही में नोकिया ब्रांड के तीन-चार डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे। इन डिवाइस में स्मार्टफोन और टैबलेट शामिल हैं।

माइक्रोसॉफ्ट और नोकिया के बीच हुई साझेदारी के तहत फिनलैंड की यह कंपनी 2016 की आखिरी तिमाही तक इस ब्रांड नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकती। गौर करने वाली बात है कि इन स्मार्टफोन को उन प्लांट में नहीं बनाया जाएगा जहां पर नोकिया के पुराने स्मार्टफोन बनाए जाते थे। कंपनी की ब्रांड लाइसेंसिंग डील के तहत प्रोडक्ट फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाएंगे। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था।

जुलाई महीने में ख़बर आई थी कि फिनलैंड स्थित एचएमडी ग्लोबल कंपनी जल्द एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी। लीक हुई जानकारियों से पता चला कि ये स्मार्टफोन 5.2 इंच और 5.5 इंच के डिस्प्ले से लैस होंगे। इनके स्क्रीन क्वाड-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाले होंगे और ये आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे। इसका मतलब है कि दोनों ही नोकिया स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Mobiles, Nokia, Nokia Android Smartphones, Tablets
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »