Nokia Asha Brand की वापसी जल्द संभव

अपना पहला एंड्रॉयड गो फोन को लॉन्च करने की तैयारी के साथ ही, एचएमडी ग्लोबल अपने लोकप्रिय आशा ब्रांड को वापस लाने की तैयारी कर रही है। फिनलैंड की कंपनी ईयू इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (ईयूआईपीओ) के जरिए आशा ब्रांड के ट्रेडमार्क को हासिल कर लिया है।

Nokia Asha Brand की वापसी जल्द संभव
ख़ास बातें
  • आशा ट्रेडमार्क को सबसे पहले 2011 में लिया गया था
  • अब इस लेबल को एचएमडी ग्लोबल को ट्रांसफर कर दिया गया है
  • कंपनी इस ब्रांड के तहत किफ़ायती हैंडसेट लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
अपना पहला एंड्रॉयड गो फोन को लॉन्च करने की तैयारी के साथ ही, एचएमडी ग्लोबल अपने लोकप्रिय आशा ब्रांड को वापस लाने की तैयारी कर रही है। फिनलैंड की कंपनी ईयू इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (ईयूआईपीओ) के जरिए आशा ब्रांड के ट्रेडमार्क को हासिल कर लिया है। ट्रेडमार्क के लिए दिए गए आवेदन से संकेत मिलते हैं कि एचएमडी ग्लोबल इसे अब स्मार्टफोन ब्रांड के लिए इस्तेमाल कर सकती है। आशा ब्रांड को सबसे पहले नोकिया के फ़ीचर फोन के लिए लाया गया था।

आधिकारिक ईयूआईपीओ साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेडमार्क ऐप्लिकेशन को सबसे पहले अक्टूबर 2011 में दिया गया था। और आशा लेबल को अब एचएमडी ग्लोबल के पास ट्रांसफर कर दिया गया है जो नोकिया की नई पेरेंट कंपनी है। नोकिया की ख़बरें देने वाले ब्लॉग लवनोकिया के मुताबिक, इस ट्रेडमार्क के जरिए कंपनी मोबाइल टेलीफोन और स्मार्टफोन, मोबाइल फोन व स्मार्टफोन में इस्तेमाल किए जाने वाले कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के साथ-साथ मोबाइल टेलीफोन व स्मार्टफोन में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरलेस कम्युनिकेशंस सर्विस को बनाने की अनुमति मिलेगी।

गौर करने वाली बात है कि ना तो ईयूआईपीओ पर और ना ही एचएमडी ग्लोबल ने आशा ब्रांड लेबल के ट्रेडमार्क से जु़ड़ी किसी जानकारी की पुष्टि की है। हालांकि, स्मार्टफोन बाज़ार में चल रही प्रतिद्वंदिता को देखते हुए, कंपनी नए किफ़ायती स्मार्टफोन को बनाने के लिए ट्रेडमार्क हासिल कर सकती है।

पिछले महीने के आख़िर में एचएमडी ग्लोबल नोकिया 1 स्मार्टफोन बनाने के चलते सुर्खियों में रही है। यह कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो फोन होगा। इस एंट्री-लेवल हैंडसेट को मार्च में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं और ऐसे अनुमान हैं कि कंपनी इस डिवाइस को फरवरी में होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 में प्रदर्शित कर सकती है। इस फोन के एंड्रॉयड ओरियो के कमज़ोर वर्ज़न पर चलने की उम्मीद है और इसमें गूगल मैप्स गो, फाइल्स गो और गूगल गो जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आएंगे। इसके अलावा, प्रोटोटाइप नोकिया 1 की कुछ तस्वीरें लीक हुईं हैं। इन तस्वीरों से फोन में एक प्लास्टिक रियर होने का पता चलता है।

हाल ही में काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल ने 2017 की तीसरी तिमाही में कुछ 2.8 मिलियन नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन और 13.5 मिलियन नोकिया फ़ीचर फोन बेचे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, EUIPO, HMD Global, Mobiles, Nokia, Nokia Asha
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »