Nokia 1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का खुलासा

दिसंबर, 2017 में नोकिया 1 ए़ंड्रॉयड गो फोन से जुड़ी लीक सामने आई थी। अब नोकिया के इस कथित सबसे सस्ते स्मार्टफोन की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं।

Nokia 1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का खुलासा
विज्ञापन
दिसंबर, 2017 में नोकिया 1 ए़ंड्रॉयड गो फोन से जुड़ी लीक सामने आई थी। अब नोकिया के इस कथित सबसे सस्ते स्मार्टफोन की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं। इन तस्वीरों से आने वाले डिवाइस के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। याद रहे कि एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का ऐलान इस साल मई में हुआ था। इसे गूगल द्वारा ही डिज़ाइन किया गया है। इसका मकसद सस्ते हैंडसेट में बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस देने का है।

नोकिया 1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन की दो तस्वीरें चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट बायदू पर पोस्ट की गई हैं। इन दोनों तस्वीरों में दिख रहे फोन का डिज़ाइन लगभग एक जैसा है और इससे आने वाले नोकिया 1 के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिलती है। एक तस्वीर में नोकिया 1 एक कवर के अंदर है जबकि दूसरी तस्वीर में स्मार्टफोन को ही देखा जा सकता है। स्मार्टफोन के रियर पर एक सिंगल कैमरा और एलईडी फ्लैश देखा जा सकता है। जबकि इसके नीचे नोकिया ब्रांड का लोगो दिया गयाा है। इन तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि डिवाइस प्लास्टिक बॉडी का बना है। इन तस्वीरों को देखने पर नोकिया 1 अभी बाज़ार में मौज़ूद नोकिया 2 की झलक देता है।
 
nokia 1 leak baidu

दावा किया गया है कि नए नोकिया स्मार्टफोन को उभरते मार्केट के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह  मार्च महीने में आएगा। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Nokia 1 हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड प्रोग्राम का हिस्सा होगा। नए नोकिया हैंडसेट में 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की बात सामने आई है। इस ब्लॉगर ने यह भी दावा किया है कि स्मार्टफोन की कीमत करीब 6,670 रुपये होगी। यह कथित हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। इसमें फाइल्स गो, गूगल मैप्स गो और यूट्यूब गो जैसे ऐप होंगे। इसी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि नोकिया 1 की तरह ही हुवावे भी एक एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

पिछले साल अक्टूबर महीने में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokia smartphone, Nokia 1, Nokia 1 Android Go
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »