Nokia 9 PureView को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच और लाइव बोकेह फीचर मिलने की खबर

Nokia 9 PureView: नोकिया 9 प्योरव्यू को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में जानें।

Nokia 9 PureView को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच और लाइव बोकेह फीचर मिलने की खबर

Nokia 9 PureView को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच और लाइव बोकेह फीचर मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • यूआई इंप्रूवमेंट और तेज़ फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ रहा है अपडेट
  • नोकिया 9 प्योरव्यू को मिले अपडेट का वर्जन नंबर v4.27C है
  • Nokia 9 PureView को मिले नए अपडेट के बारे में जानें
विज्ञापन
Nokia 9 PureView को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। नोकिया 9 प्योरव्यू को मिला नया अपडेट जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और कैमरा इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। याद करा दें कि कुछ समय पहले लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच को पिक्सल स्मार्टफोन के लिए जारी किया गया था। एचएमडी ग्लोबल तेजी और समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट देने के अपने वादे पर बहुत सफल रही है। नोकिया 9 प्योरव्यू यूज़र सिक्योर रहने के लिए अब अपने स्मार्टफोन को अपडेट कर सकते हैं।

रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि फिलहाल अपडेट को कुछ यूरोपीय देशों में जारी किया गया है लेकिन अपडेट को जल्द ही अन्य मार्केट के लिए भी रोल आउट किया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप फोन नोकिया 9 प्योरव्यू को अब नया एंड्रॉयड पाई बिल्ड v4.27C मिलने लगा है। अपडेट लेटेस्ट जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।

नोकिया पावर यूज़र की रिपोर्ट में कहा गया है कि अपडेट को अभी फिनलैंड और रूस में जारी किया गया है लेकिन अपडेट को जल्द अन्य मार्केट के लिए भी रोल आउट किया जा सकता है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स> सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अपडेट का फाइल साइज़ 280.4 एमबी है।

चेंजलॉग में इस बात का जिक्र है कि नोकिया 9 प्योरव्यू को मिला जुलाई सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाइव बोकेह मोड भी आ रहा है। इस फीचर की मदद से यूज़र तस्वीर खींचने से पहले मैनुअली फोकस कर सकते हैं। इसके अलावा यूआई एन्हांसमेंट, तेज़ी से इमेज़ प्रोसेसिंग और फिंगरप्रिंट सेंसर भी अब तेज़ी से काम करेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia 9 PureView
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »