• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 9 PureView के प्रेस रेंडर्स लीक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की मिली झलक

Nokia 9 PureView के प्रेस रेंडर्स लीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की मिली झलक

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन Nokia 9 PureView के प्रेस रेंडर लीक हो गए हैं।

Nokia 9 PureView के प्रेस रेंडर्स लीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की मिली झलक

Photo Credit: 91Mobiles

Nokia 9 PureView के प्रेस रेंडर्स लीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की मिली झलक

ख़ास बातें
  • पांच रियर कैमरों के कारण बेहद ही खास होगा Nokia 9 PureView
  • 18 वाट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है नोकिया 9 प्योरव्यू
  • बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए हो सकता है इस तकनीक का इस्तेमाल
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन Nokia 9 PureView के प्रेस रेंडर लीक हो गए हैं। नोकिया 9 प्योरव्यू के लीक हुए प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से कंपनी के आगामी हैंडसेट के डिजाइन का साफ-साफ अनुमान लग जाता है। लीक हुई तस्वीर में फोन का फ्रंट एवं बैक पैनल नजर आ रहा है। फोन के पिछले हिस्से पर पेंटा-लेंस रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तो वहीं, फ्रंट पैनल के साइड में पतले बैजल हैं। इन तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह Nokia ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के ऑफिशियल प्रेस रेंडर हैं।

जैसा कि आप तस्वीर में देख पा रहे हैं कि फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। तस्वीर में Nokia 9 PureView के फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट पैटर्न को दर्शाया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। 91Mobiles ने Nokia 9 PureView के कथित प्रेस रेंडर को पब्लिश किया है। नोकिया 9 प्योरव्यू में ज़ाइस-ब्रांड का पेंटा-लेंस रियर कैमरा सेटअप होगा।

लीक हुई तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से पर एंड्रॉयड वन लिखा नजर आ रहा है। फोन में डिस्प्ले के ठीक ऊपर ईयरपीस, सेल्फी कैमरा और अन्य सेंसर को जगह मिली है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (Mobile World Congress 2019) के दौरान 24 फरवरी को HMD Global इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान Nokia 9 PureView से पर्दा उठाया जा सकता है। बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में लाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब तक Nokia 9 PureView की कॉन्सेप्ट इमेज़, 360 डिग्री वीडियो और कथित लाइव इमेज़ लीक हो चुकी हैं। हाल ही में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन तो सामने नहीं आए लेकिन कुछ समय पहले लीक हुई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि हैंडसेट में 18 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। कथित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 5.99 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 सपोर्ट, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 845 या फिर लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कैमरा सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे, इस बात की भी जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »