Nokia 9 PureView से 24 फरवरी को उठ सकता है पर्दा

नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी HMD Global मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 24 फरवरी को इवेंट आयोजित करने वाली है।

Nokia 9 PureView से 24 फरवरी को उठ सकता है पर्दा
ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView को अनोखे कैमरा सेटअप के लिए जाना जाएगा
  • Nokia 6 (2019) को भी किया जा सकता है लॉन्च
  • जूहो सरविकास ने ट्वीट करके एचएमडी ग्लोबल के इवेंट की दी जानकारी
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी HMD Global मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 24 फरवरी को इवेंट आयोजित करने वाली है। यह जानकारी कंपनी के एक अधिकारी ने दी। कंपनी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि इस इवेंट में क्या होगा। कयासों का बाज़ार तो बहु-प्रतीक्षित Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर गर्म है। कुछ रिपोर्ट में Nokia 6 (2019) को लॉन्च किए जाने की भी चर्चा है। यह भी संभव है कि कंपनी द्वारा नोकिया 6 (2019) को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से पहले लॉन्च किया जाए।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करके जानकारी दी कि कंपनी 24 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। ट्वीट से लगता है कि कंपनी अपने इस इवेंट को इंटरनेट पर भी स्ट्रीम करेगी। उनके ट्वीट में किसी प्रोडक्ट के नाम का ज़िक्र नहीं था। लेकिन नोकिया 9 प्योरव्यू को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। अब तक मिली जानकारियों के आधार पर बता दें कि Nokia 9 PureView में पांच रियर कैमरा सेटअप होगा। यह ज़ाइस की ब्रांडिंग के साथ आएगा।

अन्य स्पेसिफिेकशन की बात करें तो स्मार्टफोन 5.99 इंच के क्वाडएचडी प्योरडिस्प्ले पैनल, एचडीआर सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। Nokia 9 PureView में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। हो सकता है कि एचएमडी ग्लोबल फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर इस्तेमाल करे। यह फोन भी एंड्रॉयड वन परिवार का हिस्सा होगा। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई के साथ आएगा।

Nokia 9 PureView, एचएमडी ग्लोबल का पहला प्योरव्यू ब्रांड वाला नोकिया फोन होगा। याद रहे कि कंपनी ने PureView ब्रांड को Microsoft से 2018 में खरीदा था, लेकिन अब तक इस ब्रांड का कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। प्योरव्यू ब्रांडिंग को सबसे पहले नोकिया द्वारा 2013 में Nokia 808 PureView के साथ पेश किया गया था।

संभावना तो यह भी है कि एचएमडी ग्लोबल इवेंट में Nokia 6 (2019) से पर्दा उठाए। यह फोन 6.2 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के साथ आ सकता है। इस फोन में ज़ाइस ब्रांडिंग वाले 16 मेगापिक्सल के दो कैमरे हो सकते हैं और यह OZO Audio टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 9 PureView, Nokia 9, HMD Global, MWC 2019, MWC, Nokia 6 2019
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  2. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  4. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  6. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  9. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  10. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »