Nokia 9 PureView आज से मिलेगा दुकानों में भी

Nokia 9 PureView आज से ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें नोकिया 9 प्योरव्यू के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Nokia 9 PureView आज से मिलेगा दुकानों में भी

Nokia 9 PureView आज से मिलेगा दुकानों में भी

ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView Snapdragon 845 प्रोसेसर के साथ आता है
  • नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ एमोलेड स्क्रीन है
  • नोकिया 9 प्योरव्यू आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
विज्ञापन
Nokia 9 PureView अब भारत में केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि आज से सभी प्रमुख ऑफलाइन रिटेलर पर बेचा जाएगा। नोकिया 9 प्योरव्यू को इस महीने के शुरुआत में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। नोकिया 9 प्योरव्यू को लॉन्च के बाद से फ्लिपकार्ट और नोकिया की वेबसाइट पर बेचा जाता है लेकिन अब आज से यह ऑफलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट की अहम खासियत फोन में दिया पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप है जिसमें दो 12 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर और तीन 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर शामिल हैं। नोकिया 9 प्योरव्यू में क्वाड एचडी+ स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
 

Nokia 9 PureView की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

नोकिया 9 प्योरव्यू की कीमत भारत में 49,999 रुपये है और आज से यह हैंडसेट ऑनलाइन के साथ-साथ प्रमुख ऑफलाइन रिटेलर पर भी उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ऑफलाइन स्टोर में Pinelabs टर्मिनल के जरिए एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर रेगुलर और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

इसके अलावा एचडीएफसी कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन का इस्तेमाल करने पर भी 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। ये दोनों ही ऑफर 31 अगस्त तक रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं। एचएमडी ग्लोबल सीमित अवधि के लिए 9,999 रुपये की कीमत वाले नोकिया 705 ईयरबड्स फ्री में दे रही है। नोकिया 9 प्योरव्यू मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 

Nokia 9 PureView Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाले नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ (1440x2960 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। नोकिया 9 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी 3,320 एमएएच की है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। नोकिया 9 प्योरव्यू आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

सबसे पहले बात कैमरा सेटअप की। नोकिया 9 प्योरव्यू के कैमरा सिस्टम को Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने क्वालकॉम और गूगल के साथ काम कर कैमरा सेटअप से और बेहतर परफॉर्मेंस निकालने की कोशिश की है। फोन में पांच रियर कैमरे हैं, ज़ाइस सर्टिफाइड लेंस के साथ। इसमें तीन 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर्स हैं और दो 12 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर्स। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीए, एनएफसी, 4 जी एलटीई और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »