Nokia 9 का कवर ऑनलाइन लिस्ट, फोन के डिज़ाइन का हुआ खुलासा

एचएमडी ग्लोबल जहां अभी अपने मौज़ूदा नोकिया स्मार्टफोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड पर अपडेट करने में व्यस्त है। वहीं नोकिया 9 का एक प्रोटेक्टिव कवर ऑनलाइन लिस्ट हुआ है। इस केस को अमेज़न की अमेरिकी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2017 16:45 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 के कवर को ऑनलाइन लिस्ट कर दिया गया है
  • इस कवर से नोकिया 9 में एक डुअल एज, कर्व्ड डिस्प्ले होने का पता चलता है
  • स्मार्टफोन को इस साल के आख़िर से पहले लॉन्च किया जाएगा
एचएमडी ग्लोबल जहां अभी अपने मौज़ूदा नोकिया स्मार्टफोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड पर अपडेट करने में व्यस्त है। वहीं Nokia 9 का एक प्रोटेक्टिव कवर ऑनलाइन लिस्ट हुआ है। इस केस को अमेज़न की अमेरिकी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि आने वाले नोकिया फ्लैगशिप में एक कर्व्ड-ग्लास डिस्प्ले पैनल होगा। इससे पहले आईं ख़बरों में दावा किया गया था कि नोकिया स्मार्टफोन में एक ओलेड डिस्प्ले होगा और यह आईपी68 रेटिंग के साथ आएगा।

अमेज़न ने कार्बन फाइबर डिज़ाइन वाला नोकिया 9 के कवर को ऑनलाइन लिस्ट किया है। इस कवर से स्मार्टफोन के पूरे डिज़ाइन का पता चलता है। इस कवर में नोकिया 9 के कर्व्ड ग्लास पर जोर दिया गया है जिसके बांयीं और दांयीं तरफ़ पर घुमावदार किनारे दिए हैं। लिस्ट की गई तस्वीर में कर्व्ड पैनल से पता चलता है कि नोकिया 9 का डिज़ाइन सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज और ब्लैकबेरी प्रिव की तरह होगा। इसके अलावा, प्रोटेक्टिव केस से संकेत मिलते हैं कि फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो का एक पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा जिसके चारों तरफ़ एक मेटल फ्रेम दिया जाएगा।

अगले हिस्से में दिए गए पतले किनारों के चलते, नोकिया 9 में रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। लिस्टेड केस की तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन के रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप, एक एलईडी फ्लैश और एक सेकेंडरी माइक्रोफोन भी है।

नोकिया 9 के कवर के निचले हिस्से से खुलासा होता है कि फोन में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ लाउडस्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। हैंडसेट में एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया जा सकता है। हालांकि, आजकल लॉन्च किए जा रहे अधिकतर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में अब ऑडियो जैक नहीं दिया जा रहा है।
Advertisement

ख़ास बात है कि अमेज़न इस कवर को 3.88 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 335 रुपये) की कीमत पर बेच रही है, जबकि अभी नोकिया 9 को लॉन्च भी नहीं किया गया है। यह कवर ब्लैक, ब्लू और रेड समेत कई कलर विकल्प के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है जबकि नोकिया 9 के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। इससे पहले एक तस्वीर में नए नोकिया स्मार्टफोन को पिछले महीने ऑनलाइन देखा गया था। इसके अलावा, हैंडसेट के एक कॉन्सेप्ट वीडियो में फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है।

कुछ शुरुआती रिपोर्ट में पता चला कि एचएमडी ग्लोबल, नोकिया 9 स्मार्टफोन को 750 यूरो (करीब 57,200 रुपये) की कीमत पर लॉन्च करेगी। हालांकि, इस कवर की लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन को इस साल के आखिर से पहले पेश किया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Nokia, Nokia 9, Nokia 9 case

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.