Nokia 8110 4G 'Banana Phone' को मिला व्हाट्सऐप सपोर्ट

नोकिया 8110 4जी हैंडसेट को भारत में WhatsApp सपोर्ट मिल गया है। Nokia 8110 4G को बनाना फोन के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसकी बनावट और यलो कलर वेरिएंट की वजह से है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2019 16:43 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8110 4जी फोन को भारत में 5,999 रुपये में बेचा जाता है
  • Nokia 8110 4G बनाना फोन KaiOS पर चलेगा
  • Jio Phone 2 से है Nokia 8110 4G का मुकाबला
नोकिया 8110 4जी हैंडसेट को भारत में WhatsApp सपोर्ट मिल गया है। Nokia 8110 4G को बनाना फोन के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसकी बनावट और यलो कलर वेरिएंट की वजह से है। Nokia 8110 4G यूज़र्स अब नोकिया स्टोर से व्हाट्सऐप को डाउनलोड करके अपने इस फीचर फोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फोन KaiOS पर चलता है। याद रहे कि इसी ओएस का इस्तेमाल Jio Phone 2 में हुआ है और इस फोन में बीते साल से ही WhatsApp के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। HMD Global का कहना है कि भारत उन चुनिंदा देशों में है जहां सबसे पहले Nokia 8110 4G को व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलने वाला है।

याद रहे कि Nokia 8110 4G को बीते साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। यह भारत में अक्टूबर 2018 में आया। फोन काईओएस पर चलता है। इसमें आपको एक वक्त पर बेहद ही लोकप्रिय रहे स्नेक गेम नए अवतार में मिलेगा। फोन को पहले ही व्हाट्सऐप मिलने का वादा किया गया था। जो अब आ गया है।
Advertisement

वैसे, पहले Nokia 8110 4G यूज़र्स इस ऐप को जियो स्टोर से डाउनलोड कर सकते थे। लेकिन यूज़र भारत में इस मैसेजिंग ऐप को नोकिया स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।
 

Nokia 8110 4G Banana Phone की कीमत

नोकिया 8110 4जी फोन को भारत में 5,999 रुपये में बेचा जाता है। यह बनाना यलो और ट्रेडेशनल ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। फोन को दुकानों और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Nokia 8110 4G Banana Phone के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (माइक्रो+ नैनो) Nokia 8110 4G बनाना फोन KaiOS पर चलेगा। इसमें 2.45 इंच का क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) कर्व्ड स्क्रीन डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 चिपसेट के साथ 512 एमबी रैम है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर कैमरा नहीं दिया गया है।

इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है, स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। फोन आईपी52 ड्रिप प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 1,500 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 133.45x49.3x14.9 मिलीमीटर और इसका वजन 117 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम 205

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

1500 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  5. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  6. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  8. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  9. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  10. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.