Nokia 6300 और Nokia 8000 के स्पेसिफिकेशन्स लीक

एक रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 6300 4G मॉडल नंबर TA-1294 के साथ आता है जो फोन का डुअल-सिम वेरिएंट है।

Nokia 6300 और Nokia 8000 के स्पेसिफिकेशन्स लीक

Nokia के दोनों फोन 2000 के दशक के बहुत लोकप्रिय मोबाइल फोन रहे हैं

ख़ास बातें
  • Nokia 6300 और Nokia 8000 फीचर फोन 2000 के दशक में काफी लोकप्रिय थे
  • दोनों फोन अब 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होंगे
  • KaiOS के साथ लॉन्च हो सकते हैं दोनों नोकिया फोन
विज्ञापन
Nokia 6300 और Nokia 8000 फीचर फोन को हाल ही में स्वीडिश टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट पर देखा गया था और अब एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन और रंग विकल्प लीक हो गए हैं। लीक में यह भी कहा गया है कि दोनों 4जी फोन KaiOS पर चलेंगे। नोकिया 6300 4जी के तीन रंग विकल्पों में आने की उम्मीद है, जबकि नोकिया 8000 4जी चार रंगों में पेश किया जाएगा। कथित तौर पर नोकिया 6300 4जी क्लासिक Nokia 6300 पर आधारित होगा, जबकि नोकिया 8000 4जी पुराने Nokia 8800 पर आधारित होगा।
 

Nokia 6300 4G specifications (expected)

Nokia Power User की रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 6300 4जी मॉडल नंबर TA-1294 के साथ आता है जो फोन का डुअल-सिम वेरिएंट है। यह KaiOS पर चलता है और इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले है। फोन सिंगल-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और कहा जा रहा है कि इसमें 4 एमबी रैम और 512 एमबी स्टोरेज शामिल होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Nokia 6300 4G में 1,500mAh बैटरी दी जा सकती है और यह एलटीई सपोर्ट, जीएसएम / डब्ल्यूसीडीएमए, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ग्लोनास और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ से लैस होगा। नोकिया 6300 4जी का डायमेंशन 131.4x53x13.7 एमएम और वज़न 104.7 ग्राम होगा।

फोन चारकोल, सयान और व्हाइट रंग विकल्पों में आ सकता है।
 

Nokia 8000 4G specifications (expected)

खबर है कि Nokia 8000 4G ड्यूल-सिम वेरिएंट मॉडल नंबर TA-1303 के साथ आएगा। यह भी KaiOS पर चलेगा और 2.8 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। यह फीचर फोन भी सिंगल-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें 4 एमबी रैम और 512 एमबी स्टोरेज शामिल होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी विकल्प नोकिया 6300 4जी के समान होंगे। Nokia 8000 4G 1,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है और इसका डायमेंशन 132.2x56.5x12.3 एमएम होगा। फोन का वज़न 110 ग्राम बताया गया है।

कहा जा रहा है कि फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और व्हाइट रंग विकल्पों में आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 6300 4G, Nokia 8000 4G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  2. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  4. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  5. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  6. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  7. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  8. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  9. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »