नोकिया 8 सिरोको में क्या-कुछ है खास...

नोकिया 8 सिरोको के लॉन्च का वक्त, कई सवाल खड़े करता है। क्योंकि ज़्यादातर कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आएंगे। जबकि नोकिया 8 सिरोको में पिछले साल के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 को ही इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है। उम्मीद है कि इस फोन की कीमत थोड़ी कम होगी। लेकिन एचएमडी ग्लोबल को यही आस होगी कि यूज़र इस फोन से प्यार करने लगेंगे।

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 15:33 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8 Sirocco में 5.5 इंच की स्क्रीन है
  • रियर पर आपको दो कैमरे मिलेंगे, ज़ाइस के साथ साझेदारी में है बनें
  • एचएमडी ग्लोबल अब बोथी फीचर को डुअल साइट के नाम से बुलाती है

नोकिया 8 सिरोको

इन दिनों महंगे स्मार्टफोन के बीच अंतर मुख्य तौर पर डिज़ाइन और कैमरे के आधार पर तय होता है। प्रोसेसर स्पीड को लेकर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां ज़्यादा कुछ नहीं कर सकतीं। रैम और स्टोरेज को लेकर ऐसी स्थिति पैदा हो गई है, अब इससे ज़्यादा देना बेतुका कहलाएगा। पिछले साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 से नोकिया ब्रांड ने टॉप स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की। परफॉर्मेंस के मामले में हैंडसेट ने पूरी तरह से प्रभावित किया। लेकिन डिज़ाइन, फीचर और स्पेसिफिकेशन ने हमें बहुत ज़्यादा प्रभावित नहीं किया। एक साल बाद मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में हमारे पास नोकिया 8 सिरोको है। इसका मकसद पुराने वेरिएंट के साथ रह गई कमियों को दूर करना है।

नोकिया 8 सिरोको के लॉन्च का वक्त, कई सवाल खड़े करता है। क्योंकि ज़्यादातर कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आएंगे। जबकि नोकिया 8 सिरोको में पिछले साल के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 को ही इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है। उम्मीद है कि इस फोन की कीमत थोड़ी कम होगी। लेकिन एचएमडी ग्लोबल को यही आस होगी कि यूज़र इस फोन से प्यार करने लगेंगे।
Advertisement

एल्यूमिनियम, जिसका इस्तेमाल आज की ज़्यादातर कंपनियां कर रही हैं। इससे उलट Nokia 8 Sirocco को स्टेनलेस स्टील के एक ब्लॉक से बनाया गया है। दावा किया गया है कि यह एल्यूमिनियम से ढाई गुणा ज़्यादा मजबूत है। लोकप्रिय नोकिया 8800 सिरोको, कंपनी के सबसे महंगे स्मार्टफोन का स्टेनलेस स्टील स्पेशल एडिशन था। इस फोन को उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मोबाइल फोन को स्टेटस सिंबल के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते थे।
 

भले ही स्टेनलेस स्टील पर जोर दिया गया हो, लेकिन फोन की बाहरी बॉडी 95 फीसदी हिस्सा ग्लास का है। यह बेहद ही स्लिक है। लेकिन दाग-धब्बे और ऊंगलियों के निशान बेहद ही आसानी से पड़ जाते हैं। दो मिनट के अंदर हमारे डेमो यूनिट पर निशान भरे हुए थे। हमें बार-बार इसे साफ करना पड़ा। इसका सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट है जिस कारण से निशान और उभर कर आते हैं।
Advertisement

Nokia 8 Sirocco में 5.5 इंच की स्क्रीन है। यह पोलेड पैनल क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला है। इसका मतलब आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। घुमावदार किनारों के कारण स्क्रीन की थोड़ी सी जगह बेकार जाती है। ऐसे में फुल स्क्रीन वीडियो और गेम पर फोकस करना आसान नहीं होगा।
Advertisement

बॉडी 7.5 मिलीमीटर पतली है। लेकिन किनारों पर यह और पतली हो जाती है। इस वजह से हम फोन पर अपनी ग्रिप को लेकर कई बार पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे। स्लिम फोन है। इस वजह से ऑडियो सॉकेट की छुट्टी हो गई है। लेकिन आपको यूएसबी-टाइप सी से 3.5 एमएम डॉन्गल मिलेगा। ग्लास बैक के कारण नोकिया ची वायरलेस चार्जिंग को इस फोन का हिस्सा बना पाई है।

रियर पर आपको दो कैमरे मिलेंगे, जिन्हें कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है, वाइड लेंस और एफ/1.75 अपर्चर वाला। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह टेलीफोटो लेंस है और एफ/2.6 अपर्चर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है जो 84 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। एचएमडी ग्लोबल अब बोथी फीचर को डुअल साइट के नाम से बुलाती है। इसकी मदद से आप फ्रंट और रियर कैमरे से ली गई तस्वीरों को एक-दूसरे के ऊपर सुपरइंपोज कर सकते हैं।
Advertisement

स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के बूते परफॉर्मेंस दमदार रहती है। लेकिन फोन पर ज़्यादा ऐप थे नहीं, ऐसे में हम फोन की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तृत रिव्यू के बाद ही कुछ कह पाएंगे। फोन में 6 जीबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। बैटरी 3260 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। आपको वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ 5, एनएफसी और 24-बिट ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिलेंगे।
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल जब तक नोकिया 8 सिरोको (मई महीने में) को भारतीय मार्केट में उतारेगी, तब तक 2018 के कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन नए हार्डवेयर के साथ आ चुके होंगे। लेकिन संभव है कि लोग इस फोन की ओर सिर्फ लुक के कारण खींचे चले आएं। यह हाथों में अच्छा एहसास देता है और यह बेहद ही प्रीमियम भी है। नोकिया 8 की तुलना में यह फोन बेहतर हुआ है। लेकिन हम आखिरी फैसला विस्तृत रिव्यू में ही सुनाएंगे।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Bad
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, MWC, MWC 2018, Nokia, Nokia 8
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.