Nokia 7 की मची धूम, चंद मिनटों में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

क्या नोकिया एक बार फिर वापसी कर रही है? लगता तो कुछ ऐसा ही है, नोकिया ब्रांड का लाइसेंस रखने वाली एचएमडी ग्लोबल का नया स्मार्टफोन Nokia 7 चीन मे पहली सेल के दौरान चंद मिनटों में ही सोल्ड आउट हो गया।

Nokia 7 की मची धूम, चंद मिनटों में हुआ आउट ऑफ स्टॉक
विज्ञापन
क्या नोकिया एक बार फिर वापसी कर रही है? लगता तो कुछ ऐसा ही है, नोकिया ब्रांड का लाइसेंस रखने वाली एचएमडी ग्लोबल का नया स्मार्टफोन Nokia 7 चीन मे पहली सेल के दौरान चंद मिनटों में ही सोल्ड आउट हो गया। मंगलवार को चीन की ई-कॉमर्स वेबसाइट जेडीडॉटकॉम और स्यूनिंग पर होने वाली पहली सेल के लिए स्मार्टफोन के 1,50,000  से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन मिले थे। इससे पहले नोकिया 6 के रजिस्ट्रेशन के दौरान भी ग्राहकों में ऐसा ही उत्साह देखने को मिला था।

नोकिया 7 के प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत चीनी बाज़ार में 20 अक्टूबर को फोन के आधिकारिक लॉन्च के समय हो गई थी। NokiaPowerUser की ख़बर के मुताबिक, 1,20,000 से ज़्यादा ग्राहकों ने जेडीडॉटकॉम पर पहली फ्लैश सेल में हिस्सा लिया जबकि Suning पर 30,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे। एक दूसरी रिपोर्ट में एनपीयू ने बताया कि मंगलवार को सेल चंद मिनट में खत्म हो गई क्योंकि जेडीडॉटकॉम और स्यूनिंग दोनों जगह ही स्मार्टफोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। हालांकि, सेल में बिकने वाली यूनिट की कुल संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिली।

नोकिया 7  मिड रेंज नोकिया 6 और फ्लैगशिप नोकिया 8 के बीच का स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के दो वेरिएंट में आता है जिनकी कीमत क्रमशः 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 2,699 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये) है।

नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कंपनी ने रैम पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाला यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र को दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।

कैमरे की बात करें तो यह फोन नोकिया 8 से बहुत अलग है। नोकिया 7 में रियर हिस्से पर एक कैमरा का इस्तेमाल हुआ है। रियर हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस फोन में भी आपको डुअल साइट फीचर यानी बोथी लेने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से आप एक वक्त पर फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें व वीडियो कैपचर कर सकते हैं। नोकिया 7 में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया 7 अभी चीनी बाज़ार में ही उपलब्ध है। उम्मीद है कि31 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में एचएमडी ग्लोबल इस हैंडसेट को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी उतारेगी। इस इवेंट में नोकिया 2 या नोकिया 7 लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Nokia, Nokia 7
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »