Nokia 6 को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट मिलना शुरू: रिपोर्ट

लगता है नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल अपने नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन को समय पर अपडेट देने का वादा पूरा कर रही है। लोकप्रिय नोकिया ब्रांड की वापसी नोकिया 6 के साथ हुई।

Nokia 6 को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट मिलना शुरू: रिपोर्ट
विज्ञापन
लगता है नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल अपने नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन को समय पर अपडेट देने का वादा पूरा कर रही है। लोकप्रिय नोकिया ब्रांड की वापसी नोकिया 6 के साथ हुई। और अब यूज़र की तरफ़ से ख़बरें मिल रही हैं कि Nokia 6 स्मार्टफोन को अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट के साथ ही एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा वर्ज़न अपडेट की बात करें तो नई अपडेट का साइज़ करीब 665 एमबी है। और ये अपडेट ओवर-द-एयर उपलब्ध हैं। इन अपडेट के साथ ही फोन में बेहतर सिस्टम स्टेबिलिटी और यूज़र इंटरफेस में सुधार हुआ है। चूंकि अभी नई अपडेट को रोलआउट करना शुरू ही किया गया है इसलिए सभी नोकिया 6 यूज़र तक इन अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

नोकिया 6 (रिव्यू) यूज़र मैनुअली भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। इसके लिए Settings > About Phone > System Update में जाना होगा। इन अपडेट की जानकारी को सबसे पहले जीएसएमअरीना ने सार्वजनिक किया। नोकिया 6 यूज़र के लिए, एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलेगा।

याद दिला दें कि नोकिया 6 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। फोन एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिज़ाइन से बना है और इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो के साथ डुअल स्पीकर और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, डुअल सिम वाले नोकिया 6 में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। स्मार्टफोन में एक 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 1-माइक्रोन पिक्सल सेंसर और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। नोकिया 6 में एक 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 और एक 84-डिग्री वाइड एंगल लेंस से लैस है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HMD Global, Mobiles, Nokia, Nokia 6, Nokia 6 Software update
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »