नोकिया फोन भारत में जून के पहले हफ्ते में हो सकते हैं लॉन्च

हर किसी को नोकिया के फोन का बेसब्री से इंतज़ार है। अच्छी खबर यह है कि अब आपको और इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि नोकिया ब्रांड के फोन भारत में जून के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जा सकते हैं।

नोकिया फोन भारत में जून के पहले हफ्ते में हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • नोकिया ब्रांड के फोन भारत में जून के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जा सकते हैं
  • यह तय नहीं हो सका है कि लॉन्च इवेंट में कितने फोन लॉन्च किए जाएं
  • इतना तय है कि नोकिया के फोन भारत में जून महीने से बिकने लगेंगे
विज्ञापन
हर किसी को नोकिया के फोन का बेसब्री से इंतज़ार है। अच्छी खबर यह है कि  अब आपको और इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि नोकिया ब्रांड के फोन भारत में जून के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जा सकते हैं। नोकिया 6, नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 3310 (2017) को भारतीय मार्केट में उतारे जाने की संभावना है। दरअसल, कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में मीडिया के लिए एक इवेंट आयोजित किया था जिसमें नोकिया ब्रांड के इन बहुप्रतीक्षित फोन की झलक मिली थी। इस दौरान नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल के अधिकारियों ने जोर देकर कहा था कि कंपनी अपने वादे पर कायम रहेगी और नोकिया ब्रांड की इस साल की दूसरी तिमाही में भारत में वापसी हो जाएगी।

(जानें: नोकिया 5 बनाम शाओमी रेडमी नोट 4 बनाम मोटो जी5 बनाम ओप्पो ए57)

गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कंपनी ने जून के पहले हफ्ते में लॉन्च इवेंट आयोजित करने का मन बना लिया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो सका है कि लॉन्च इवेंट में कितने फोन लॉन्च किए जाएं। यह भी साफ नहीं है कि नए अवतार वाला नोकिया 3310 पहले लॉन्च होगा या नोकिया का कोई भी एंड्रॉयड फोन। लेकिन इतना तय है कि नोकिया के फोन भारत में जून महीने से बिकने लगेंगे। हालांकि, बिक्री की तारीख क्या होगी और हैंडसेट की कीमत क्या? इन सारे सवालों के जवाब आने वाले वक्त के पास हैं।

(जानें: नोकिया 3 बनाम शाओमी रेडमी 3एस प्राइम बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे2 ऐस बनाम कूलपैड नोट 5)

इससे पहले मीडिया के लिए एचएमडी ग्लोबल ने एक इवेंट आयोजित किया था। इवेंट से इतर गैजेट्स 360 से बातचीत में एचएमडी ग्लोबल के मुख्य प्रोडक्ट अधिकारी जूहो सरविकास ने कहा था कि अगर नोकिया के फ़ीचर फोन और स्मार्टफोन भारत में सफल होते हैं तो कंपनी ऐसी ही सफलता अन्य मार्केट में भी हासिल करेगी। उन्होंने कहा, "अगर हम भारतीय ग्राहकों का दिल जीतने और भरोसा हासिल करने में कामयाब रहे तो मुझे ग्लोबल मार्केट को लेकर कोई चिंता नहीं है।" इवेंट में हमें यह जानकारी ज़रूर मिली कि नोकिया 5 और नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आएंगे। और नोकिया 3 को भी जल्द ही एंड्रॉयड 7.1.1 का अपडेट मिलेगा।

(जानें: नोकिया 6 बनाम वीवो वी5 बनाम जियोनी ए1 बनाम मोटो जी5 प्लस)

याद दिला दें कि नोकिया 6 को इस साल की शुरुआत में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में नोकिया 6 की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता की जानकारी दी गई। इसी इवेंट नोकिया ब्रांड के दो और एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 भी पेश किए गए। दूसरी तरफ, इवेंट में सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी नोकिया 3310 ने। कंपनी ने लोकप्रिय फोन नोकिया 3310 को नए अवतार में पेश किया।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Smartphone, Nokia 6, Nokia 5, Nokia 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »