Nokia 6 (2018) भारत में 4 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल नई दिल्ली में बुधवार, 4 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 मार्च 2018 11:52 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6 (2018) सबसे पहले चीन में हुआ था लॉन्च
  • ग्लोबल मार्केट में नोकिया 6 (2018) एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च किया गया
  • हाल ही में भारत में नोकिया 1 भी हो चुका है लॉन्च

Nokia 6 (2018)

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल नई दिल्ली में बुधवार, 4 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इनवाइट से यह साफ नहीं हो सका कि इस दिन किस नोकिया डिवाइस को भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा। लेकिन, कंपनी ने इन हैंडसेट के ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान एक्सक्लूसिव तौर पर गैजेट्स 360 को अपनी रणनीति के बारे में बताया था। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि अगले हफ्ते Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च होगा।

इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 के मौके पर Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus और Nokia 8110 4G के साथ लॉन्च किया गया था। इन फोन को भारत में मई महीने के बाद पेश किए जाने की उम्मीद है। इस हफ्ते ही कंपनी ने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन नोकिया 1 को भारत में लॉन्च कर दिया था। यह एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) स्मार्टफोन है।


HMD Global के वाइस प्रेसिडेंट (इंडिया) अजय मेहता ने गैजेट्स 360 को बताया था, भारत में सबसे पहले नोकिया 1 लॉन्च होगा। इसके बाद नोकिया 6 (2018) के एक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। मेहता के मुताबिक, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। वहीं, इस हैंडसेट के दूसरे वेरिएंट को मई या जून महीने तक पेश किया जाएगा। Nokia 8 Sirocco को भारतीय मार्केट में मई महीने तक उतारा जा सकता है। वहीं, Nokia 7 Plus को मई महीने के आखिर या जून की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है। सबसे आखिरी में लॉन्च होगा नोकिया का लेटेस्ट फीचर फोन, नोकिया 8110 4जी। इसके जुलाई 2018 के बाद ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।
 

Nokia 6 (2018) को सबसे पहले साल की शुरुआत में पहले चीन में पेश किया गया था। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में ग्लोबल वेरिएंट लाया गया। यह वेरिएंट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है और यही Nokia 6 (2018) की सबसे अहम खासियत भी है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, यानी स्टॉक एंड्रॉयड के साथ अपडेट की भी गारंटी है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो नोकिया 6 (2018) में अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। नोकिया 6 कंपनी की डुअल-साइट टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है यानी यूज़र एक साथ रियर व फ्रंट कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को बोथी नाम दिया है।

फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, सेंसर लाइट एनवायरोमेंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर और हॉल सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 148.8x75.8x8.6 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 6 2018, Nokia, HMD Global, India, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.