Nokia 6 (2018) के 4 जीबी रैम वेरिएंट की सेल शुरू, यहां से खरीदें

Nokia के प्रशंसकों के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा है। Nokia 6.1 या कहें, Nokia 6 (2018) का 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

Nokia 6 (2018) के 4 जीबी रैम वेरिएंट की सेल शुरू, यहां से खरीदें

Nokia 6 (2018)

ख़ास बातें
  • Nokia 6 (2018) के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की बिक्री शुरू
  • यह पहले आ चुके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का अपग्रेड है
  • Nokia 6.1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये
विज्ञापन
Nokia के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। Nokia 6.1 या कहें, Nokia 6 (2018) का 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे यूज़र ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से खरीद पाएंगे। यह पहले आ चुके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का अपग्रेड है। Nokia 6.1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। जो असल में 16,999 रुपये थी। इसका ख़ासा मुकाबला Redmi Note 5 Pro, Huawei P20 Lite और Moto X4 से होगा।

समय पर एंड्रॉयड अपडेट का वादा और कई आकर्षक फीचर से लैस Nokia का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर पर काम करता है। 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इस फोन की प्रमुख खासियतों में से हैं। जैसा कि हमने पहले बताया, भारत में Nokia 6 (2018) 3 जीबी रैम वेरिएंट पहले ही लॉन्च हो चुका है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो अमेज़न इंडिया पर यह बिना ब्याज वाली ईएमआई के तहत खरीदा जा सकता है। इस पर 2,000 रुपये का कैशबैक एयरटेल 4जी ग्राहकों को मिलेगा। साथ ही एयरटेल टीवी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, 12 महीने की टूटफूट पर बीमा का लाभ सर्वीफाई के ज़रिए लिया जा सकता है। साथ ही 25 फीसदी डिस्काउंट मेक माय ट्रिप से होटल डोमेस्टिक बुकिंग में उठाया जा सकता है।
 

Nokia 6 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइज़ेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। साथ ही इसमें गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मौज़ूद है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 3 व 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम। पहले भारत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। अब नया वेरिएंट 13 मई से बिकना शुरू हो जाएगा, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। (पढ़ें रिव्यू)

जानें: क्या Xiaomi Redmi Note 5 Pro से बेहतर है Nokia 6 (2018)?

कैमरे पर विस्तार से बात करें तो Nokia 6 (2018) के रियर पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ज़ाइस ऑप्टिक, डुअल टोन एलईडी फ्लैश व एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। इसमें अपर्चर एफ/2.0 है। फोन 32 जीबी व 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, नोकिया स्पाटियल टेक्नॉलजी से लैस 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी, जिसके 16 घंटे टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। फोन 507 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है, ऐसा कंपनी का दावा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Amazon India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »