Nokia 8 हुआ 8,000 रुपये सस्ता, Nokia 5 की भी कीमत हुई कम

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी फरवरी महीने के पहले दिन खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी ने नोकिया 8 और नोकिया 5 (3 जीबी रैम) स्मार्टफोन में कीमत में कटौती कर दी है। नोकिया 5 हैंडसेट 1,000 रुपये सस्ता हो गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2018 12:20 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 और नोकिया 5 (3 जीबी रैम) स्मार्टफोन में कीमत में कटौती
  • नोकिया 5 का 3 जीबी रैम वेरिएंट अब 12,499 रुपये में मिलेगा
  • फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 अब 28,999 रुपये में उपलब्ध होगा
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी फरवरी महीने के पहले दिन खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी ने नोकिया 8 और नोकिया 5 (3 जीबी रैम) स्मार्टफोन में कीमत में कटौती कर दी है। नोकिया 5 हैंडसेट 1,000 रुपये सस्ता हो गया है। याद रहे कि नोकिया 5 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को बीते साल नवंबर महीने में 13,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह हैंडसेट 12,499 रुपये में मिलेगा। कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 अब 28,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ज्ञात हो कि इस फोन को बीते साल अक्टूबर महीने में 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जानकारी मिली है कि ये हैंडसेट नई कीमत में गुरुवार से उपलब्ध होंगे।

HMD Global द्वारा हैंडसेट की कीमत कम करने का फैसला रोचक है, क्योंकि फिनलैंड की यह कंपनी महीने के आखिर में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नए हैंडसेट से पर्दा उठा सकती है। याद रहे कि नोकिया ब्रांड के नोकिया 5 को भारत में पिछले साल जून महीने में लॉन्च किया गया था। नोकिया 5 का यह वेरिएंट 12,899 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन बिकता 12,499 रुपये में था। खबर है कि कंपनी ने इस वेरिएंट को बंद करने का फैसला किया है।

नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन
Nokia 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 5 में 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
Advertisement


इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को ब्लू, सिल्वर, ब्लैक और कॉपर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 149.7x72.5x8.05 मिलीमीटर है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

Nokia 8 के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आता है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।
Advertisement


Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलता है। लेकिन अब इसे एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट मिल चुका है।
Advertisement

कंपनी ने 'बोथीज़' को नोकिया 8 का सबसे अहम फ़ीचर बताया है। इस फीचर की मदद से यूज़र फोन के फ्रंट व रियर कैमरे से एक साथ वीडियो और तस्वीरें ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.